Connect with us

खबर सक्ती ...

छह दिन से फरार हत्या का आरोपी जंगल से गिरफ्तार ..

Published

on

गाली-गलौज के विवाद में महिला की हत्या का आरोप, बिलाईगढ़ के खुर्सुला-बकलीपाली जंगल में छिपा था आरोपी ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने छह दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 28 अक्टूबर की रात बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्सुला-बकलीपाली के जंगल में दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज के विवाद में महिला के साथ मारपीट कर हत्या करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपी को 29 अक्टूबर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथा निवासी लक्ष्मीन बाई विश्वकर्मा (46) की हत्या के मामले में अपराध क्रमांक 196/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 103(1) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।

खेत में मिला था महिला का शव –

मामले में प्रार्थी अनिल विश्वकर्मा, निवासी ग्राम कैमरा, ने 23 अक्टूबर 2026 को हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उसी दिन सुबह करीब 7:15 बजे प्रार्थी को उसके बुआ के लड़के ने सूचना दी कि ग्राम कैथा निवासी लक्ष्मीन बाई का शव रामलाल कश्यप के खेत में मिला है। बताया गया कि मृतका की नाबालिग नातिनों ने सुबह करीब 7 बजे शव देखा था और इसकी जानकारी विकास विश्वकर्मा को दी थी।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि 22 अक्टूबर की रात खेत के सामने कसीही पेड़ के पास गांव के रंजीत धनुहार ने लक्ष्मीन बाई के साथ हाथ-मुक्कों और आग जलाने वाली लकड़ी से मारपीट की थी। इसके बाद मृतका का शव उसके घर की परछी में जमीन पर रखा गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था।

जंगल में छिपे आरोपी को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा –

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर (डभरा) सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 28 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रंजीत धनुहार ग्राम खुर्सुला-बकलीपाली के जंगल में छिपा हुआ है।

सूचना मिलते ही हसौद पुलिस की टीम ने रात में जंगल में दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज के विवाद को लेकर महिला के साथ हाथ-मुक्कों और जलाने वाली लकड़ी से मारपीट कर हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी रंजीत धनुहार (49), पिता बुदलू धनुहार, निवासी ग्राम कैथा, थाना हसौद, जिला सक्ती को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक विंटन साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू, प्रधान आरक्षक राजेंद्र वारेन तथा आरक्षक राजेश यादव और राजू खुटे का विशेष योगदान रहा।

Latest

खबर सक्ती ...58 सेकंड ago

छह दिन से फरार हत्या का आरोपी जंगल से गिरफ्तार ..

गाली-गलौज के विवाद में महिला की हत्या का आरोप, बिलाईगढ़ के खुर्सुला-बकलीपाली जंगल में छिपा था आरोपी .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...50 मिनट ago

सक्ती के 85,450 किसानों को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त ..

30 अक्टूबर को खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपये, जिलेभर में मनाया जाएगा पीएम किसान उत्सव दिवस .. सक्ती, प्रधानमंत्री...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित तपेश शर्मा, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर ..

अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती को बताया सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल , श्री सिद्ध हनुमान...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को प्रेमनगर दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर रेना जमील ने तैयारियों का लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश .. सूरजपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ..

कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के दिए निर्देश .. रायपुर, बंगाल की खाड़ी में उठे...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

बडी खबर: लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 उप अभियंताओं के तबादले ..

निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सकरेली कलां में हर्षोल्लास से मना दशहरा उत्सव ..

रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, डांस प्रतियोगिता में रातभर झूमते रहे दर्शक , दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने समूह...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अर्नब साइक्लोन का असर: 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट ..

अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, राहत-बचाव दलों को मुस्तैद रखने के निर्देश .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, कलेक्टर जयश्री जैन की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ –

26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करने...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को किया अलर्ट ..

धान की कटी फसल सुरक्षित रखने, खेतों में जल निकासी और पशुओं की सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending