Connect with us

खबर सक्ती ...

बड़ी खबर: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक और सहायक शिक्षक पदों पर आवेदन का अंतिम मौका आज ..

Published

on

30 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक ही भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म ,

16 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ में शिक्षक और सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक दिव्यांग अभ्यर्थियों के पास अब सीमित समय बचा है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विभिन्न विषयों में शिक्षक तथा सहायक शिक्षक के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अंतिम दिन शाम 5 बजे तक ही ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। यह परीक्षा प्रदेश के 16 जिलों में आयोजित की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षक पद के लिए हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और कृषि विषयों में रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वहीं, सहायक शिक्षक पद के लिए भी पात्र दिव्यांग अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों और विषयों के लिए दिव्यांगता की निर्धारित श्रेणियां तय की गई हैं।

इन श्रेणियों के दिव्यांग कर सकते हैं आवेदन

शिक्षक पद के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए दृष्टिबाधित, सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित तथा निर्धारित अन्य पात्र श्रेणियों के दिव्यांग अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। गणित विषय के लिए दोनों भुजाओं से संबंधित दिव्यांगता, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (माइल्ड), सेरेब्रल पाल्सी और कुष्ठ रोग से प्रभावित पात्र अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। कृषि विषय के लिए सेरेब्रल पाल्सी और कुष्ठ रोग से प्रभावित पात्र दिव्यांगजन आवेदन कर सकते हैं।

इसी तरह, सहायक शिक्षक पद के लिए दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर दिया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद और विषय के लिए निर्धारित पात्रता एवं दिव्यांगता श्रेणी की विस्तृत जानकारी अवश्य देखनी चाहिए।

ऑनलाइन देना होगा परीक्षा शुल्क, स्थानीय अभ्यर्थियों को मिलेगी वापसी –

आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में उपस्थित होने पर परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। शुल्क की वापसी उसी बैंक खाते में की जाएगी, जिससे अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान किया होगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत जानकारी –

इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, विषयवार पदों और अन्य आवश्यक शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण पात्र अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय में तकनीकी परेशानी के कारण आवेदन से वंचित न होना पड़े।

Latest

खबर सूरजपुर ..32 मिनट ago

अब रेडक्रॉस को मिलेगी नई पहचान, तीन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी ..

शोमनाथ चौबे बने जिला रेडक्रॉस अधिकारी, मो. गौस बेग और सुरविंद कुमार गुर्जर को सहायक अधिकारी का दायित्व , चेयरमैन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बड़ी खबर: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक और सहायक शिक्षक पदों पर आवेदन का अंतिम मौका आज ..

30 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक ही भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म , 16 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा .....

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बाराद्वार के मुक्ताराजा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर महुआ शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने दबिश देकर पकड़ा मामला, आरोपी महिला जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में अवैध...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

छह दिन से फरार हत्या का आरोपी जंगल से गिरफ्तार ..

गाली-गलौज के विवाद में महिला की हत्या का आरोप, बिलाईगढ़ के खुर्सुला-बकलीपाली जंगल में छिपा था आरोपी .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती के 85,450 किसानों को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त ..

30 अक्टूबर को खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपये, जिलेभर में मनाया जाएगा पीएम किसान उत्सव दिवस .. सक्ती, प्रधानमंत्री...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित तपेश शर्मा, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर ..

अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती को बताया सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल , श्री सिद्ध हनुमान...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को प्रेमनगर दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर रेना जमील ने तैयारियों का लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश .. सूरजपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ..

कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के दिए निर्देश .. रायपुर, बंगाल की खाड़ी में उठे...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

बडी खबर: लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 उप अभियंताओं के तबादले ..

निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सकरेली कलां में हर्षोल्लास से मना दशहरा उत्सव ..

रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, डांस प्रतियोगिता में रातभर झूमते रहे दर्शक , दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने समूह...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending