Connect with us

खबर सक्ती ...

परसदाखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार ..

Published

on

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने बिछाया जाल, छद्म खरीददार से कराई शराब की खरीदारी, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी टीम ने ग्राम परसदाखुर्द में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से महुआ शराब बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। टीम ने महिला के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम परसदाखुर्द थाना सक्ती निवासी गीताबाई लहरे (44 वर्ष), पति कृष्णोलाल के विरुद्ध अपने घर से अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की पुष्टि के लिए आबकारी टीम ने पहले छद्म खरीददार के माध्यम से शराब की खरीदारी कराई। इस दौरान शराब बिक्री की पुष्टि होने पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने मौके पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 17 स्थित महिला के रहवासी मकान की बाड़ी में एक झोले के अंदर छिपाकर रखी गई हरे रंग की तीन प्लास्टिक बोतलें बरामद हुईं। प्रत्येक बोतल में दो-दो लीटर महुआ शराब भरी हुई थी। इस प्रकार कुल 6 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इसके बाद आबकारी विभाग ने आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय से न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जेल भेज दिया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक श्रवण द्विवेदी, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव एवं भीम साहू सहित आबकारी स्टाफ के परसराम, कमलेश और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

Latest

ख़बर रायपुर32 मिनट ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

प्रमुख विकास कार्यों को गति दें- मुख्य सचिव विकासशील ..

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दिवाली पर सक्ती विधानसभा को डॉ. चरणदास महंत की बड़ी सौगात, 2.96 करोड़ के 74 विकास कार्यों को मंजूरी ..

दृष्टिबाधित बच्चों के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत, गांव-गांव में बनेंगे छतदार चबूतरे, मुक्तिधाम, प्रतीक्षालय और मंगल...

खबर सूरजपुर ..21 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील की सराहनीय पहल, पहले वर्ष में ही पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल ..

प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर रेना जमील का...

खबर जशपुर ..22 घंटे ago

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना...

खबर जशपुर ..22 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण ..

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को मिली सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात , मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची खुशियों की सौगात, 632.63 करोड़ रुपये जारी ..

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त से 67.40 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ , त्योहार से पहले खातों...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का दूरदर्शी निर्णय, अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का राष्ट्रहित में होगा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending