खबर सक्ती ...
दिवाली पर सक्ती विधानसभा को डॉ. चरणदास महंत की बड़ी सौगात, 2.96 करोड़ के 74 विकास कार्यों को मंजूरी ..

दृष्टिबाधित बच्चों के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत, गांव-गांव में बनेंगे छतदार चबूतरे, मुक्तिधाम, प्रतीक्षालय और मंगल भवन ..
सक्ती, दीपावली के पावन पर्व पर नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। विधायक निधि से वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत लगभग 2 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से कुल 74 विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों में दृष्टिबाधित बच्चों के लिए भवन निर्माण से लेकर गांवों में छतदार चबूतरा, मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय, मंगल भवन सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्य शामिल हैं। दीपावली के अवसर पर मिली इस सौगात से विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इस संबंध में विधायक डॉ. चरणदास महंत के कलेक्टर कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरधर जायसवाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेसजनों, बूथ एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की मांग रखी गई थी। जनभावनाओं और स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए डॉ. महंत ने कलेक्टर जिला सक्ती एवं जांजगीर-चांपा को विधायक निधि से कार्य स्वीकृत करने के लिए पत्र प्रेषित किया है।
दृष्टिबाधित बच्चों के भवन के लिए 10 लाख रुपये –
स्वीकृत कार्यों में दृष्टिबाधित बच्चों के लिए भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि विशेष रूप से स्वीकृत की गई है। यह पहल जरूरतमंद एवं दिव्यांग बच्चों के लिए सुविधाजनक वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
गांवों में छतदार चबूतरे और सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार –

विधायक निधि से सकरेली बा, गतवा, पालड़ी कला, डेरागढ़, सरवानी, रेडा, सर्जुनी, टेमर, सकरेली खुर्द, चमरा, बरपाली, मरकामगोड़ी, परसदा खुर्द, लहंगा, गड़गोड़ी, खर्रीपारा, बेल्हाडीह एवं नंदौर खुर्द सहित विभिन्न ग्रामों में छतदार चबूतरा निर्माण के लिए प्रत्येक कार्य हेतु 2.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
ग्राम मसानिया खुर्द में आदिवासी समुदाय की मांग पर बूढ़ादेव स्थल के समीप चबूतरा निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं उपकछुआ, नवापारा खुर्द, रगजा, भद्रीपाली, कुरदा, पुटेकेला, अचानकपुर, बोकरामुड़ा, बैलाचुआ, जोगरा, पनारी, किरारी, नंदेली, आमापाली, बोरदा, बगबुड़वा, रैनखोल, कंदनारा, तुर्री, लिमतरा एवं सिंघनसरा में मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण के लिए प्रत्येक कार्य हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसी तरह मोहगांव, जूनवानी, नवापारा कला, डोलनार, घुइछुआ एवं बोइरडीह में मंगल भवन निर्माण के लिए प्रत्येक कार्य हेतु 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
जांजगीर-चांपा क्षेत्र के गांवों को भी मिली विकास कार्यों की सौगात –
सक्ती विधानसभा क्षेत्र के जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी विधायक निधि से विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। नगर पंचायत सारागांव में नवीन बाजार में छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 8 लाख रुपये तथा सूर्यवंशी मोहल्ला एवं वार्ड क्रमांक-1 में निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
लच्छनपुर में छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 6 लाख रुपये दिए गए हैं। बालपुर, अमझर, कुम्हारी खुर्द, रिसदा, भगोड़ीह, बहेराडीह, संजय ग्राम, अफरीद एवं कोसमंदा में प्रत्येक ग्राम पंचायत में छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सोनियापाठ में 3 लाख तथा सिवनी में महामाया मंदिर के पास चबूतरा निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
इसके अलावा पोड़ीखुर्द, परसापाली, झीका, कड़ारी एवं गीदौरी में मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय तथा नवागांव, गुर्दा एवं महुदा महादी में मंगल भवन निर्माण के लिए प्रत्येक कार्य हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ग्राम पंचायत झरना में श्रद्धा चबूतरा निर्माण के लिए 3 लाख, खाम्हिया में चबूतरा निर्माण के लिए 2 लाख तथा ग्राम पंचायत गहरीनमुड़ा के आश्रित ग्राम जोब में काली मंदिर के पास श्रद्धा चबूतरा निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये की स्वीकृति हेतु भी पत्र प्रेषित किया गया है।
जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार –
विधायक निधि से बड़ी संख्या में विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. चरणदास महंत क्षेत्र की छोटी-बड़ी जनसमस्याओं और कार्यकर्ताओं की मांगों को गंभीरता से सुनते हैं। उनके प्रयासों से सक्ती विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है।
विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने सभी निर्माण एजेंसियों एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों से आग्रह किया है कि स्वीकृत निर्माण कार्य प्रारंभ करते समय संबंधित बूथ कमेटी, मंडल कमेटी, पंचायत कमेटी, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करें, ताकि जनभागीदारी के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ हो सके।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















