Connect with us

खबर सक्ती ...

15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 129 केंद्रों में होगी व्यवस्था ..

Published

on

कलेक्टर जयश्री जैन ने नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण ,

किसानों की सुविधा के लिए गांव-गांव मुनादी और पोस्टर-बैनर से होगा प्रचार-प्रसार ..

सक्ती, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के धान खरीदी नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों को धान खरीदी की व्यवस्था, निर्धारित प्रक्रियाओं, गुणवत्ता परीक्षण और केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए, ताकि किसानों को उपार्जन केंद्रों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रशिक्षण के दौरान नोडल अधिकारियों को धान उपार्जन केंद्रों में सेम डे स्टैकिंग, धान की गुणवत्ता की जांच, नमी परीक्षण, स्टेंसिलिंग, बोरों की गिनती सहित खरीदी से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और खरीदी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएं।

96 समितियों के अंतर्गत बनाए गए हैं 129 धान खरीदी केंद्र –

उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक की जाएगी। इसके लिए जिले की 96 सहकारी समितियों के अंतर्गत कुल 129 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष तीन नए धान खरीदी केंद्र भी प्रारंभ किए गए हैं।

धान खरीदी प्रारंभ होने के पांच दिन पूर्व यानी 10 नवंबर से किसानों को टोकन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसान समिति में जाकर टोकन प्राप्त करने के साथ ही शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से 24 घंटे ऑनलाइन टोकन भी प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ष धान कॉमन का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वहीं प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी लिंकिंग सहित की जाएगी। इस बार धान खरीदी बायोमेट्रिक आधारित प्रणाली से होगी।

गांव-गांव मुनादी और पोस्टर-बैनर से किसानों को मिलेगी जानकारी –

कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीदी से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए गांव-गांव मुनादी कराने के साथ पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से किसानों को टोकन व्यवस्था, समर्थन मूल्य, खरीदी की अवधि और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाए।

उन्होंने जिला पंचायत, जनपद पंचायत कार्यालयों, धान खरीदी केंद्रों तथा खाद्य, सहकारिता एवं कृषि विभाग के कार्यालयों सहित अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर-बैनर लगाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को समय रहते खरीदी संबंधी जानकारी मिल सके और उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अवैध धान की आवक रोकने कोचियों-बिचौलियों पर रहेगी निगरानी –

कलेक्टर ने जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल, छाया सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान की तौल और गुणवत्ता परीक्षण में पूरी पारदर्शिता बरतने पर जोर दिया। इसके साथ ही जिले में अवैध धान की आवक और खपाने की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर सतत निगरानी रखने को कहा।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि अवैध धान परिवहन या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर संबंधित जांच दल तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने खरीदी शुरू होने से पहले सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने तथा आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश भी दिए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर नवीन भगत, एसडीएम, तहसीलदार, जिला खाद्य अधिकारी, जिला मार्कफेड अधिकारी, जिला सहकारिता अधिकारी सहित जिले के सभी संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...44 सेकंड ago

15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 129 केंद्रों में होगी व्यवस्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण , किसानों की सुविधा के लिए गांव-गांव मुनादी और पोस्टर-बैनर से...

खबर सक्ती ...36 मिनट ago

गोवर्धन पूजा अहंकार के मर्दन, प्रकृति संरक्षण और गौवंश के सम्मान का पर्व: रामनरेश यादव ..

छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष ने सपरिवार किया गौपूजन, गौवंश को कराया भोजन , पर्व के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और किसानों की उन्नति की कामना , गोवर्धन पूजा प्रकृति और गौवंश के...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

मुख्यमंत्री लैलूंगा के ग्राम भुईयांपानी में आयोजित दीप महोत्सव में हुए शामिल , गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की स्मृति...

खबर रायगढ़24 घंटे ago

🚨 झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म ..

🚨 आरोपी ने महिला को नींद की दवा पिलाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी के साथ साजिश में शामिल महिला...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

मारपीट और अभद्रता से आहत महिला कमांडो पहुंचीं एसपी बंगले, न्याय की लगाई गुहार ..

एसपी ने गंभीरता से सुनी शिकायत, आरोपियों के खिलाफ शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का दिया आश्वासन .. जांजगीर-चांपा, जिले के नवागढ़...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

दीपावली के दौरान जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, चार जुआरी गिरफ्तार ..

ग्राम कुरदा में ताश के पत्तों पर लग रहा था रुपये-पैसों का दांव, जुआरीयो से नकद रुपये जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एक दीपक पितरों के नाम से रोशन हुए सक्ती के दोनों मुक्तिधाम ..

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की अनूठी पहल, दीपावली की रात पितरों की स्मृति में जलाए दीप, मुक्तिधाम दीपों की...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending