खबर सक्ती ...
दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों के नाम एक दीप जलाने की अपील ..
सक्ती, दीपावली का पर्व आते ही पूरा नगर और देश दीपों की रोशनी से जगमगा उठता है, लेकिन इसी उत्सव के बीच नगर के मुक्तिधाम अक्सर अंधेरे में डूबे रहते हैं। इस अंधकार को दूर करने और अपने दिवंगत पूर्वजों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ती द्वारा पिछले कई वर्षों से एक अनूठी परंपरा निभाई जा रही है।
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी दीपावली के अवसर पर रविवार, 8 नवंबर की रात्रि 10 बजे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के महिला एवं पुरुष सदस्य नगर के मुक्तिधाम पहुंचेंगे और अपने-अपने पितरों की स्मृति में एक-एक दीप प्रज्वलित करेंगे।
मंदिर परिवार के सदस्यों ने बताया कि दीपावली खुशियों, प्रकाश और श्रद्धा का पर्व है। जिस तरह हम अपने घरों को दीपों से रोशन करते हैं, उसी तरह हमें अपने उन पूर्वजों को भी याद करना चाहिए, जिनके आशीर्वाद और संस्कारों से हमारा जीवन जुड़ा हुआ है। मुक्तिधाम में दीप प्रज्वलित करना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि अपने पितरों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का भावनात्मक प्रयास है।
नगरवासियों से भावुक अपील –

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार ने सक्ती नगर सहित आसपास के सभी गांवों के नागरिकों से इस पुनीत पहल में सहभागी बनने की अपील की है। मंदिर परिवार ने आग्रह किया है कि प्रत्येक व्यक्ति दीपावली की रात अपने नगर अथवा गांव के मुक्तिधाम में जाकर अपने पितरों की स्मृति में कम से कम एक दीपक अवश्य जलाए, ताकि दीपावली की रोशनी उन स्थानों तक भी पहुंचे, जिन्हें हम अक्सर भूल जाते हैं।
मंदिर परिवार की इस पहल को सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से सराहनीय बताते हुए नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया है।
एक दीप अपने घर के लिए, एक दीप अपने पितरों के नाम… यही दीपावली का सच्चा भाव है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















