ख़बर रायपुर
स्वच्छता के राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा छत्तीसगढ़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित ..

11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह, पिछले साल भी तीनों नगरीय निकायों ने हासिल किया था राष्ट्रीय सम्मान ..
रायपुर, स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के तीन नगरीय निकायों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन किया गया है। इन तीनों निकायों को 11 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी। खास बात यह है कि पिछले वर्ष भी इन तीनों शहरों को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था। लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए चयनित होना प्रदेश के लिए गौरव की उपलब्धि है।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 11 नवंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सुबह 11:30 बजे से स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी शामिल होंगे।
इस राष्ट्रीय समारोह में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री अरुण साव, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और सूडा के सीईओ सुमीत अग्रवाल करेंगे। इनके साथ पुरस्कार के लिए चयनित नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वच्छता कर्मी भी समारोह में शामिल होंगे।
सफाई मित्रों की मेहनत और जनभागीदारी बनी सफलता की कुंजी –
स्वच्छ सर्वेक्षण का यह दसवां संस्करण है। इस वर्ष इसकी थीम ‘स्वच्छता की नई पहल—बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ रखी गई है। इसके माध्यम से स्वच्छता को केवल सरकारी जिम्मेदारी न मानकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का संदेश दिया गया है।
प्रदेश के इन तीनों नगरीय निकायों को मिली सफलता के पीछे सफाई मित्रों की नियमित मेहनत, नगरीय प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रियता और नागरिकों की भागीदारी को महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है। शहरों में स्वच्छता गतिविधियों के बेहतर संचालन और जनसहयोग ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
लगातार दूसरे वर्ष रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन होना इस बात का संकेत है कि प्रदेश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामूहिक प्रयास लगातार मजबूत हो रहे हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















