Connect with us

ख़बर रायपुर

“राज्य शिक्षा सेवा के माध्यम से शिक्षा विभाग में हो जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक, संयुक्त संचालक, अपर संचालक के पद पर अधिकारियों का चयन” ..

Published

on

देश में शिक्षा गुणवत्ता और शिक्षा के बेहतर विकास के लिए आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस की तरह “भारतीय शिक्षा सेवा आई.ई.एस” परीक्षा की हो शुरुआत- सतीश प्रकाश सिंह ..

रायपुर, देश में शिक्षा गुणवत्ता और शिक्षा के बेहतर विकास के लिए आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस की तरह “भारतीय शिक्षा सेवा आई.ई.एस” परीक्षा के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों का चयन किये जाने की मांग की गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में इसकी शुरुआत “राज्य शिक्षा सेवा” परीक्षा के माध्यम से किये जाने की मांग की गई हैं । सतीश प्रकाश सिंह राष्ट्रीय संयोजक “अखिल भारतीय प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (All India Progressive and innovative Teachers Federation AIPITF) ने देश में शिक्षा के गुणवत्ता विकास और भविष्योंमुखी शिक्षा को उत्कृष्टता की ओर ले जाने के लिये तथा देश में शिक्षा के बेहतर विकास के लिए अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस की तरह “अखिल भारतीय शिक्षा सेवा आई.ई.एस” परीक्षा की शुरुआत करने की मांग की गई हैं। सतीश प्रकाश सिंह ने छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर का आदेश क्रमांक बी-1-1/2023/एक/4: नया रायपुर अटल नगर दिनाँक 09 मई 2023 का हवाला देते हुए बताया कि राज्य शासन के उक्त आदेश के सरल क्रमांक 02 एवं सरल क्रमांक 29 में अंकित राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की पोस्टिंग “अपर संचालक” के पद पर कार्यालय संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर में की गई हैं । प्रथम दृष्टया ये शासन का एक सामान्य स्थानांतरण आदेश हैं, किंतु ये विचारणीय प्रश्न हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को पदस्थ किया गया हैं। स्कूल शिक्षा विभाग में एक तरफ 11 वर्षो से व्याख्याता/प्रधान पाठकों से प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं दी गई हैं। प्राचार्य पद जो कि स्कूल शिक्षा विभाग में प्रथम सीढ़ी का प्रशासनिक तथा एकेडमिक महत्वपूर्ण पद होता हैं। उक्त प्राचार्य पद को पार करके ही विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक, संयुक्त संचालक, अपर संचालक जैसे उच्च पद पर पदस्थापित होने का अवसर मिलता हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य तथा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों से पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने वाले इन पदों पर कार्यरत अधिकारियों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की मूल अवधारणा तथा नितांत आवश्यक शैक्षणिक योग्यता में डी. एड., बी.एड., एम.एड. आदि व्यवसायिक डिग्री का होना बहुत जरूरी हैं। राष्ट्रीय संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग का बेसिक मूल मंत्र “बाल केंद्रित शिक्षा प्रणाली” पर बेस्ड हैं। स्कूल शिक्षा विभाग में “शिक्षक प्रशिक्षण” का बड़ा व्यापक महत्व हैं, क्योंकि स्कूल शिक्षा विभाग की समस्त शैक्षणिक गतिविधियां एवं क्रियाकलाप बाल मनोविज्ञान पर आधारित होती हैं। ऐसे में यह चिंतनीय हैं कि बिना डी. एड., बी.एड., एम.एड. आदि व्यवसायिक डिग्री के अप्रशिक्षित अधिकारियों के द्वारा बिना बाल मनोविज्ञान को समझे और जाने बिना “शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं” का संचालन किया जावेगा। छत्तीसगढ़ राज्य सहित देश के सभी प्रदेशों में हजारों की संख्या में युवा प्रतिवर्ष स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री के साथ बैचलर ऑफ एजुकेशन बी.एड., मास्टर ऑफ एजुकेशन एम.एड. की व्यवसायिक डिग्री हासिल करते हैं, जिनके लिए शासकीय सेवाओं में वर्तमान में केवल सहायक शिक्षक, उच्च वर्ग शिक्षक, व्याख्याता के पद पर भर्ती का मार्ग खुला होता हैं अथवा प्राइवेट स्कूलों में टीचर्स के रुप में कार्य करने का अवसर होता हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में लोक सेवा आयोग के माध्यम से “राज्य शिक्षा सेवा” परीक्षा की शुरुआत होने से हायर सेकंडरी स्कूल प्राचार्य, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक, संयुक्त संचालक, अपर संचालक जैसे पदों पर योग्य एवं प्रतिभाशाली युवाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय लोक सेवा आयोग के माध्यम से “भारतीय शिक्षा सेवा परीक्षा” की शुरुआत की जावें, जिससे भारतीय प्रशासनिक सेवा आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ. एस. की तर्ज पर भारतीय शिक्षा सेवा (Indian Education Service , IES) आई.ई .एस. के माध्यम से शिक्षा में दक्ष एवं कुशल शैक्षिक प्रशासन के अधिकारियों का चयन होगा , जिससे देश में शिक्षा की स्थिति को उत्कृष्ट बनाया जा सकेगा। राज्य शिक्षा सेवा परीक्षा तथा अखिल भारतीय शिक्षा सेवा (आई.ई.एस.) के प्रारंभ होने से देश और प्रदेश में शिक्षा के गुणवत्ता विकास और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में मदद मिलेगी तथा देश और प्रदेश में शिक्षा के विकास और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

5 जनवरी से 20 अप्रैल 2027 तक किसानों को मिलेगा नहरों से पानी ..

बांध में 78 प्रतिशत जलभराव, किसानों की मांग के अनुरूप होगा जल प्रदाय .. जांजगीर-चांपा, रबी फसल की सिंचाई के...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के तुर्रीधाम पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जिले की खुशहाली की कामना की ..

धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन विकास पर कलेक्टर का जोर, तुर्रीधाम की सुंदरता को बताया जिले की विशेष पहचान...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने नगरदा केंद्र पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ..

टोकन के अनुसार धान की ढेरी लगाने और पारदर्शी खरीदी पर जोर, किसानों की सुविधाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प, जनजातीय गौरव दिवस पर गूंजा स्वाभिमान का संदेश ..

कलेक्टर जयश्री जैन मसनियाखुर्द के आदिवासी बालक आश्रम में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में हुईं शामिल, विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर देखीं...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

अपर कलेक्टर नवीन भगत ने बरपाली धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी धान खरीदी पर जोर, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, खरीफ...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर तुर्रीधाम में गूंजे जयकारे, कलार समाज ने की पूजा-अर्चना ..

जिलाध्यक्ष गिरधर जायसवाल ने भगवान सहस्त्रबाहु के गौरवशाली इतिहास और समाज की एकजुटता पर दिया जोर , जिलाध्यक्ष जायसवाल बोले-...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महुआ और देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रपुर पुलिस ने 8 लीटर 60 एमएल शराब की जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा .. सक्ती, अवैध शराब के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के तहत जनचौपाल, डॉ. चरणदास महंत ने उठाए ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल ..

डॉ. महंत बोले – बैलेट पेपर से ही संभव है निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव, मतदाता सूची से नाम काटे जाने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश यादव की सक्रियता से सक्ती जिले में मजबूत हो रहा नरेंद्र मोदी विचार मंच का संगठन ..

प्रदेश अध्यक्ष मनोहर साहू के प्रथम सक्ती आगमन पर हुआ भव्य स्वागत , संगठन विस्तार और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका, सक्रिय एवं जुझारू नेता कमल किशोर साहू ने थामा नरेंद्र मोदी विचार मंच का दामन ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच और विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला , प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश यादव...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending