खबर बिलासपुर
शराब तस्करों से मिलीभगत के आरोप में दो सिपाही निलंबित ..

महिला आरक्षक लाइन हाजिर ..
बिलासपुर, नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिला पुलिस निजात अभियान चला रही है, वहीं महकमे के कुछ लोग इसकी आड़ में अवैध वसूली कर रहे हैं। शराब तस्करों से मोटी रकम वसूलने की कोशिश कर रहे दो सिपाहियों को इसी के चलते सस्पेंड कर दिया गया है।
एएसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा ने बताया कि कोटा क्षेत्र के छेरकाबांधा की वेलकम डिस्टलरी से बीते दिनों एक वैगन आर गाड़ी में तस्कर 26 पेटी शराब लेकर बिलासपुर की ओर आ रहे थे। कोटा थाने के आरक्षक आशीष वस्त्रकार और मिथिलेश सोनवानी ने गाड़ी को पकड़ लिया। दोनों आरक्षकों ने मामला दबाने के लिए शराब तस्कर से एक लाख रुपए में सौदा कर लिया। आरक्षकों ने कार से उतरवाकर शराब एक जगह छुपा कर रख दी। दोनों आरक्षक तस्कर से रुपए मिलने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच वरिष्ठ अधिकारियों को सौदेबाजी के बारे में जानकारी मिल गई।
थाना प्रभारी ने वैगन आर में सवार तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया और शराब जप्त कर ली। उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया। खोजबीन से पता चला कि डिस्टलरी के कुछ कर्मचारी भी तस्करी में लिप्त है। उनका भी पता लगाकर गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है।
इधर पचपेड़ी थाने की एक महिला आरक्षक चंदा यादव को भी लाइन हाजिर किया गया है। उस पर आरोप है कि पुलिस रेड की सूचना उसने शराब का अवैध कारोबार करने वालों तक पहले ही पहुंचा दी थी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …





















You must be logged in to post a comment Login