Connect with us

खबर बिलासपुर

“भारत योग शक्ति परिषद” द्वारा नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “एक विश्व-एक स्वास्थ्य” थीम पर योगाभ्यास कार्यक्रम का किया आयोजन” ..

Published

on

बिलासपुर, भारत योग शक्ति परिषद प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ द्वारा 21जून 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “योगमय भारत – योगमय विश्व” के ध्येय वाक्य के साथ “एक विश्व – एक स्वास्थ्य” थीम पर योगाभ्यास कार्यक्रम का शहरी- ग्रामीण क्षेत्रों में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। राजा रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर में शुद्ध योग केंद्र के सहयोग से प्रात:काल संपन्न हुए योगाभ्यास कार्यक्रम में योग से जुड़े हुए छात्र-छात्राएं, योग प्रशिक्षक एवं गणमान्य नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता देकर योगाभ्यास किए। इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों के द्वारा अपने दैनिक जीवन में योग को आत्मसात कर प्रति दिन योगाभ्यास करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में शुद्ध योग केंद्र की संचालिका मोनिका पाठक के द्वारा योग सत्र का आयोजन किया गया। प्रातः 5:45 बजे से 6:45 बजे तक चले इस सत्र में आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया गया। बाल अनुदेशक शांभवी शर्मा एवं सार्थक अग्रवाल ने निर्देशानुसार प्रोटोकॉल करवाया। योगाभ्यास कार्यक्रम में मदन पाठक एवं मंजुलता पाठक ने कविता के द्वारा योग को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किए। कार्यक्रम में स्वागता दत्ता , माधवी दत्ता, लीला यादव, गीता मंडल, अंकित अग्रवाल, सिंपल अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, भावना मिश्रा, गीता श्रीवास,मिनी मिश्रा, विभा मिश्रा, रोशनी देवांगन, दुर्गेश पटेल, नीतीश साहू, स्वास्तिक साहू, राहुल घिरे ने विशेष सहयोग प्रदान किए ।

राजा रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर में संपन्न हुए कार्यक्रम में भारत योग शक्ति परिषद के प्रदेश संयोजक तथा अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य दीपक भास्कर, एफआईपीबी की स्टेट मेंबर रीतू साहू, शुद्ध योग केंद्र बिलासपुर की संचालिका मोनिका पाठक, मुनमुन केसरी, भावना तिवारी, श्वेता सुमन, जागृति, माधवी, प्रिया,राहुल, अंकित, शानू, लोमेश, इंदू साहू, अंजली चौहान, नीतीश, विकास, राजेश, अंजली सिदार, हरिशंकर, रोशनी, शुभ्रा, शिवांस, सार्थक, रीत, जान्हवी, प्रणव, आर्या, आकांक्षा, आरव, परी, शौरवी, भाव्या, रहम सिंग, अनय,देव, क्रिधा, कवीर, अभिषेक, गौरा, शुबू, मुस्की, आव्या, निक्कू, ताहिर, रेयान, समर, सिधार, मिनी मिश्रा, रखी, दुर्गेश पटेल, महेश राठौर, अमित सिंह, अजय पटेल, इंदु वैष्णव, अमित साहू, सुशील वर्मा, आकाश सोनी सहित शुद्ध योग केंद्र के बच्चों ने योगाभ्यास कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता दी।

योगाभ्यास कार्यक्रम में “भारत योग शक्ति परिषद” के द्वारा देश एवं प्रदेश में योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को योग से जोड़ने के लिए अनवरत रुप से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर खिलाड़ी छात्र- छात्राएं, युवाजन सहित आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया; चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब पहुंचा ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन मैच देखने पहुंचे, मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में स्टार परफॉर्मर्स को दिए...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका ..

एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन एपिकॉन-2026 में शामिल हुए राज्यपाल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय ..

251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिकीं, पूर्ववर्ती OTS योजना की तुलना में विक्रय प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि ,...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी ..

तीन जिलों में 2.70 करोड़ रुपये से बनेंगे भवन, विभागीय सेवाओं और योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन को मिलेगी मजबूती .....

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

बडी खबर: अब आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी मिलेगा यात्रा बीमा, 27 अक्टूबर से होगी शुरुआत ..

ऑनलाइन ई-टिकट की तरह काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगी बीमा सुविधा , डिजिटल भुगतान और मोबाइल नंबर...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सक्ती के 165 वरिष्ठ नागरिक ओडिशा रवाना ..

पुरी के जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर के करेंगे दर्शन .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन की...

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में शक्ति दाई शिक्षण समिति की कार्यकारिणी का पुनर्गठन ..

शिवकुमार चौहान अध्यक्ष, बिहारी लाल नवलानी सचिव निर्वाचित .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में शक्ति दाई...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख विषयों और उत्कृष्ट पहलों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राज्योत्सव-2026 की तैयारियां तेज, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन बने नोडल अधिकारी ..

2 नवंबर को कलेक्ट्रेट के समीप मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन, कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending