Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया जांजगीर के खोखसा रेल्वे ओव्हरब्रिज का शुभारंभ ..

Published

on

डॉ महंत ने पुल के शुभारंभ होने पर क्षेत्र की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ,

1168 मीटर लंबा है रेल्वे ओव्हरब्रिज ,

29 करोड़ रूपए से अधिक की राशि से किया गया है तैयार ..

जांजगीर-चांपा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय मे आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के समीप खोखसा में नवनिर्मित रेल्वे ओव्हरब्रिज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि 10 साल के लंबे इंतजार के बाद आज इसका उदघाटन हुआ।

इसके बन जाने से अब लोगों को आवागमन में सहुलियत होगी। यह ओव्हरब्रिज चांपा और जांजगीर को जोड़ने का काम करेगा। गौरतलब है कि जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय से गुजरने वाली हावड़ा-मुम्बई रेल मार्ग में इस रेल्वे ओव्हर ब्रिज के निर्माण से क्षेत्रवासियों को अब बारहमासी बाधारहित आवागमन की सुविधा हो गई है। इसके निर्माण से प्रतिदिन लगभग 9 से 10 हजार लोगों को जिला कलेक्टोरेट तथा तहसील कार्यालय तक आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। 1168 मीटर लम्बाई के इस ब्रिज का निर्माण 29 करोड़ रूपए से अधिक की राशि से किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत जांजगीर चम्पा से वर्चुवल रूप से कार्यक्रम से जूड़े इस दौरान उन्होेंने कहा कि बहुत प्रयासों से इसे स्वीकृत कराया गया था। यह ब्रिज जांजगीर और चांपा को जोड़ रहा है। हम सब मिल जुलकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करेंगें। डॉ महंत ने पुल के शुभारंभ होने पर क्षेत्र की जनता को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सांसद गुहाराम अजगल्ले ने खोखसा रेलवे ओवर ब्रिज के शुभारंभ होने से जिलेवासियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि इस ब्रिज के शुभारंभ से चांपा और जांजगीर के निवासियों में खुशी की लहर है।

यह पल जांजगीर-चांपा जिले के इतिहास में कई वर्षाें तक याद रखा जाएगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक जांजगीर नारायण चंदेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा यह रेलवे ओवर ब्रिज के लिए हम सबने मिल जुलकर प्रयास किया है। यह ब्रिज जनताओं को समर्पित है।

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सभी जनप्रतिनिधियों व आमजनों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों इस रेलवे ब्रिज को हम क्षेत्रवासियों को समर्पित कर रहे हैं। इस रेलवे ब्रिज का निर्माण 2013 में प्रारंभ हुआ था जोकि 2023 में समाप्त हुआ।
जांजगीर-चांपा जिले की पुष्पा चंद्रा ने मुख्यमंत्री से वर्चुअल बातचीत करते हुए कहा कि 10 साल बाद इस ओव्हरब्रिज का उदघाटन हो रहा है। इससे अंचल के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आज पुरी हुई है। श्वेता जायसवाल ने कहा कि जाज्वल्य देव की नगरी के नाम से जाना जाने वाला जांजगीर में एक दशक के इंतजार के बाद इस ब्रिज का लोकार्पण हो रहा है। यह सभी जांजगीर वासियों के लिए हर्ष का विषय है।

सेवानिवृत्त आयुर्वेद अधिकारी डॉ परसराम शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जन के मन में यह विश्वास है भूपेश है तो भरोसा है जांजगीर-चांपा को आज बड़ी सौगात मिली है। इससे आवागमन की सुविधा सुगम होगी। एंबुलेंस चालक विजय थवाईथ ने कहा कि इस ओव्हरब्रिज के बनने से अब मरीजों को पहले रेल्वे फाटक के बंद होने से इंतजार करना पड़ता था अब इससे छुटकारा मिल गया है। मरीजों को लाने ले जाने में अब सहुलियत होगी। हम सब मुख्यमंत्री के प्रति आभारी है।

इस अवसर पर छ.ग. राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजेश्री डॉ. रामसुन्दर दास महंत, छ.ग. राज्य शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला भगवानदास गढ़वाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चांपा जय थवाईत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल श्रीमती मंजू सिंह, सदस्य रोजगार गारंटी परिषद् श्रीमती शेषराज हरवंश, सदस्य अनुसूचित जाति आयोग रमेश पैगवार, सदस्य अनुसूचित जाति आयोग श्रीराम पप्पू बघेल, सदस्य खाद्य आयोग श्रीमती ज्योति किशन कश्यप, सदस्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड नारायण खण्डेलिया, सदस्य उर्दु अकादमी गुलाबुद्दीन खान, सदस्य श्रम कल्याण बोर्ड हरप्रसाद साहू, पूर्व विधायक मोतिलाल देवांगन, जिला पंचायत सदस्य अजीत साहू, कृषि उपज मंडी नैला के अध्यक्ष ब्यास नारायण कश्यप, दिनेश शर्मा, इजीनियर रवि पांडेय, देवेश सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाने वाला खरसिया का आरोपी चेतन सिंघल को किया गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

कहानी बदलाव की : 25 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि बनी महिलाओं की समृद्धि का आधार ..

अमरूद की बागवानी और अंतर-फसली खेती से हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्षम ऋण योजना से महेश्वरी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी ..

50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया फोटोकॉपी व्यवसाय, बढ़ी आमदनी तो परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती नगर मे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ..

गिरधर जायसवाल बोले—स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए बना परेशानी का कारण, महबूब खान ने कहा—बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने बढ़ाया त्रिभुवन का हौसला, श्रवण यंत्र से मिली सपनों को नई उड़ान ..

सुनने की चुनौती को मात देकर NEET में रचा सफलता का इतिहास, किसान परिवार का बेटा बनेगा पहला डॉक्टर ,...

खबर रायगढ़2 दिन ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending