Connect with us

खबर बिलासपुर

बचे हुए किसानों को न्याय योजना की राशि का एक सप्ताह में सुनिश्चित करें भुगतान: कलेक्टर ..

Published

on

बिलासपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत जिले के बचे हुए लगभग 2393 किसानों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान एक सप्ताह में करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व, कृषि विभाग एवं सहकारी बैंक अफसरों को एक अभियान चलाकर एक-एक किसान से सम्पर्क कर उनके मामले का गंभीरता से निराकरण करने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि खेती किसानी के काम में अब तेजी आ गई है। इस मामले मे किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने टीएल की बैठक में अधिकारियों को जवाब के साथ उपस्थित होने को कहा है।
गौरतलब है कि बिलासपुर जिले में खरीफ वर्ष 2022 के अंतर्गत इस साल रिकार्ड संख्या में 1 लाख 18 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों में धान बेचे थे। इनमें से अब तक की स्थिति में मात्र 2393 किसानों को छोड़कर 1 लाख 16 हजार के लगभग किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि का भुगतान किया जा चुका है। बिलासपुर से प्रकाशित एक समाचार पत्र में जिले में 18 हजार किसानों की 20 करोड़ बोनस राशि अटकने संबंधी खबर का कृषि विभाग ने खण्डन करते हुए इसे तथ्य से परे बताया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विगत 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर बटन दबाकर किसानों के खातों में राशि जमा कराई है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न तकनीकी कारणों से सत्यापन नहीं किये जाने के कारण कुछ किसानों के भुगतान में विलंब हुआ है। इनमें प्रमुख कारण भूमि स्वामी का नाम त्रुटिपूर्ण होना, भूस्वामी का प्रकार त्रुटिपूर्ण, भूमि का शासकीय होना, खाता बंद होना, पारिवारिक विवाद के कारण खाता ट्रांसफर नहीं होना, वन फसल विवरण नहीं मिलना, पीएमएफएस सत्यापन नहीं होना पाया गया है। इस तरह की दिक्कतें पहली दफा नहीं आई है। हर साल कुछ तकनीकी दिक्कतें आती हैं,जिनका समय-सीमा में निराकरण भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में भी 1,859 किसानों का भुगतान विफल हुआ था जिसे बाद में निराकरण करके प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया। उप संचालक ने यह भी बताया कि त्रुटि सुधार कार्य का राज्य सरकार ने विकेन्द्रीकरण कर दिया गया है। अब तहसील स्तर पर भूमि संबंधी त्रुटि सुधार का कार्य होगा जिससे बचे मामलों का निराकरण में तेजी आयेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़3 घंटे ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending