खबर बिलासपुर
सडक़ों पर 24 घंटे मवेशी, रोजाना मौतें हो रहीं, हाईकोर्ट ने पीआईएल की सुनवाई करते जताई नाराजगी ..

कलेक्टर, एनएचएआई, नगरीय प्रशासन और पंचायत विभाग के अधिकारियों से मांगा जवाब ..
बिलासपुर, 12 जुलाई 2023 को प्रदेश की सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े और उसके कारण हो रही दुर्घटनाओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कलेक्टर सहित नगरीय निकाय व ग्राम पंचायत विभाग के अधिकारियों से जवाब दाखिल करने कहा है ।
हाईकोर्ट में संजय रजक और राजेश चिकारा की एक जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि मवेशियों को सुरक्षित रखा जाए जिससे दुर्घटना की आशंका कम हो सके और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोग सुरक्षित आवाजाही कर सकें।
हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अफसरों के अलावा कलेक्टर व निगम आयुक्तों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने कहा है। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि चौबीस घंटे स?कों पर मवेशी नजर आते हैं। सडक़ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बिलासपुर की सडक़ों पर भी स्थिति खराब मिली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात के समय बड़ी संख्या में मवेशियों के जमावड़ा रहता है। तेज रफ्तार भारी वाहनों की चपेट में आकर मवेशियों की भी मौत हो रही हैं।
रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर के अलावा बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन गोवंश की मौत हो रही है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के अलावा स्थानीय प्रशासन को प्रमुख पक्षकार बनाया है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …





















You must be logged in to post a comment Login