Connect with us

ख़बर रायपुर

बेरोजगारी भत्ता हितग्राही घुरऊराम हैदराबाद में करेगा नौकरी ..

Published

on

घुरऊ राम ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा सरकार की योजनाओं का मिला लाभ ..

रायपुर, 13 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने और आगे की पढ़ाई के लिए सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की गयी है। योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को भत्ता देने के साथ ही उन्हें रोजगार से जोड़ने हेतु भी प्रयास किये जा रहे है, जिससे लाभान्वित होकर प्रदेश के युवा न सिर्फ प्रदेश में बल्कि प्रदेश के बाहर भी जाकर रोजगार प्राप्त कर रहे है।

ऐसी ही कहानी है कांकेर जिले के बेरोजगार युवक घुरउराम निषाद की, जिसने विज्ञान विषय लेकर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण तो कर ली लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह आगे की पढ़ाई और अन्य परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहा था। घुरउ ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए रोजी-मजदूरी का काम भी करता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष आज वर्चुअल कार्यक्रम में घुरउराम ने बताया कि वे बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे थे , कुछ दिनों पूर्व उसे जिला प्रशासन द्वारा बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए आयोजित प्लेसमेंट कैंप की जानकारी प्राप्त हुई। उसने प्लेसमेंट कैंप में भाग लेकर अपनी योग्यता संबंधी दस्तावेज बाहर से आये निजी संस्थान के प्रतिनिधियों को दिखाये और उसका चयन हैदराबाद की एक कंपनी कैम्पस्टोन फैसोलिटिस मैनेजमेंट लिमिटेड में हो गया और उसे 14 हजार रूपये प्रतिमाह प्राप्त होंगे। चयन होने पर घुरउराम ने कहा कि इन पैसों का उपयोग वह अपने घर के भरण-पोषण और अपनी आगे की पढ़ाई के लिए करेगा। घुरऊ राम ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया।

गौरतलब है कि कांकेर जिलमें अब तक 112 बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों को नियोजन प्रदान किया जा चुका है।18 जुलाई को मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 2000 हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन एवं...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ..

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश, पड़ोस की सीमा अब अनिवार्य पात्रता के बजाय प्राथमिकता का आधार होगी...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ एआई मिशन की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर समेत संभागों में खुलेंगे 5 सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस, 1.5 लाख शासकीय कर्मचारी होंगे प्रशिक्षित .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

स्वच्छता के राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा छत्तीसगढ़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित ..

11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह, पिछले साल भी तीनों नगरीय निकायों...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

10 नवंबर से किसानों को जारी हो रहे धान खरीदी के टोकन, तुहर टोकन ऐप से भी मिलेगी ऑनलाइन सुविधा ..

96 सहकारी समितियों के 129 उपार्जन केंद्रों में होगी खरीदी, किसानों को समिति में लाइन लगाने की झंझट से मिलेगी...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 129 केंद्रों में होगी व्यवस्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण , किसानों की सुविधा के लिए गांव-गांव मुनादी और पोस्टर-बैनर से...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

गोवर्धन पूजा अहंकार के मर्दन, प्रकृति संरक्षण और गौवंश के सम्मान का पर्व: रामनरेश यादव ..

छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष ने सपरिवार किया गौपूजन, गौवंश को कराया भोजन , पर्व के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और किसानों की उन्नति की कामना , गोवर्धन पूजा प्रकृति और गौवंश के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

मुख्यमंत्री लैलूंगा के ग्राम भुईयांपानी में आयोजित दीप महोत्सव में हुए शामिल , गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी की स्मृति...

खबर रायगढ़1 दिन ago

🚨 झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म ..

🚨 आरोपी ने महिला को नींद की दवा पिलाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी के साथ साजिश में शामिल महिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending