Connect with us

खबर सक्ती ...

होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग करते पाये जाने पर की गई जप्ती की कार्रवाई ..

Published

on

साफ सफाई का स्तर संतोषजनक नहीं पाए जाने पर होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों पर 29 हजार रुपए के अर्थदंड की कार्रवाई की ,

उक्त जांच एवं कार्यवाही आगामी रक्षाबंधन त्योहार तक निरंतर जारी रहेगी- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नूपुर राशि पन्ना ..

सक्ती, 14 जुलाई 2023 को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के आदेशानुसार सक्ती नगर पंचायत अंतर्गत राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा सक्ती के विभिन्न होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों पर जांच एवं सैंपल एकत्र करने की कार्यवाही की गई। जिसके अंतर्गत होटल हिमालय, होटल नटराज, काके दी हट्टी, छेदी होटल, बनारसी होटल में सघन जांच एवं कार्यवाही की गई। जांच के दौरान घरेलू सिलेंडर का उपयोग करते पाए जाने पर हिमालय होटल के पास से 5 घरेलू सिलेंडर जब्ती की कार्यवाही की गई। साफ सफाई का स्तर संतोषजनक नहीं पाए जाने पर हिमालय होटल पर 5000(पांच हजार) रुपये अर्थदंड आरोपित किया गया।

इसी प्रकार काके दी हट्टी रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडर उपयोग करते पाए जाने पर 2 घरेलू सिलेंडर जब्ती की कार्यवाही की गई एवं 3000 (तीन हजार) रुपये के अर्थदंड आरोपित किया गया। कार्यवाही के अगले चरण में होटल नटराज का जांच किया गया जिसमें निर्धारित मात्रा से अधिक व्यवसायिक सिलेंडर उपयोग करते पाए जाने पर 9 व्यवसायिक सिलेंडर होटल नटराज से जप्त किया गया एवं 6000(छः हजार) रूपये का अर्थदंड लगाया गया। इसके पश्चात बनारसी होटल का जांच किया गया। जांच के दौरान होटल में साफ सफाई का स्तर अत्यंत निम्न पाए जाने पर 5000(पांच हजार) रूपये अर्थदंड की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार छेदी होटल बुधवारी बाजार में साफ सफाई का स्तर असंतोषजनक पाए जाने पर 10000 (दस हजार) रूपये का अर्थदंड आरोपित किया गया। इस प्रकार होटलों में राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग की टीम के द्वारा कार्यवाही की गई। एवं खाद्य प्रतिष्ठानों को निर्देश दी गई है कि वे उचित साफ सफाई एवं खाद्य विभाग के नियमों के अनुसार होटल का संचालन करें। जिससे मौसमी बीमारियों से जनता का बचाव हो सके। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने आदेशित किया है की उक्त जांच एवं कार्यवाही आगामी रक्षाबंधन त्योहार तक निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही के दौरान तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी, फूड सेफ्टी ऑफिसर जाहिरा खान, खाद्य निरीक्षक जितेंद्र दिनकर, राजस्व निरीक्षक केशव पटेल, स्वच्छता निरीक्षक तुलसी राम धीवर उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली2 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending