Connect with us

खबर बिलासपुर

चुनाव के दौरान होंगे वीवीआईपी दौरे, सुरक्षा पर चर्चा के लिए पुलिस अफसरों की कार्यशाला ..

Published

on

बिलासपुर, 16 जुलाई 2023 को विधानसभा चुनाव को लेकर रेंज के जिलों में होने वाले व्ही. व्ही.आई.पी., व्ही.आई.पी. प्रवास के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा ने संभाग के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, रक्षित निरीक्षक, जिला विशेष शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारियां की कार्यशाला रखी। कार्यशाला में रेंज के जिलों से राजपत्रित अधिकारियों के साथ अन्य अधिकारी शामिल हुए। पुलिस मुख्यालय एवं जिले के पुलिस अधीक्षकों ने कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा की बारीकियों से अवगत कराया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मीणा ने वीवीआईपी और वीआईपी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं तथा हेलीपेड सुरक्षा पर व्याख्यान दिया। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कैम्प, सर्किट हाऊस व्यवस्था, हेलीपेड, एयरपोर्ट सुरक्षा और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुरक्षा से संबंधित बिन्दुओं की जानकारी दी। संजय शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात, पुलिस मुख्यालय, रायपुर ने कारकेड व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था से संबंधित तथ्यों पर तथा विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा ने सभास्थल सुरक्षा, एन्टी सेबोटाज, महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र व सुरक्षा से जुड़ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर उद्बोधन दिया। कार्यशाला में रेंज के जिलों से 27 अधिकारी उपस्थित रहे तथा अन्य 53 राजपत्रित अधिकारी वर्चुअली कार्यशाला में शामिल हुए। कुल 80 अधिकारी इस कार्यशाला से लाभान्वित हुए। कार्यशाला में दीपमाला कश्यप, जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा बिलासपुर, राजेन्द्र जायसवाल एएसपी शहर बिलासपुर, गरिमा द्विवेदी, एएसपी आई. यू. सी. ए.डब्ल्यू. बिलासपुर व अन्य बिलासपुर रेंज के जिलों के राजपत्रित अधिकारी शामिल हुए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़3 घंटे ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending