Connect with us

खबर सक्ती ...

युवाओं से भेंट-मुलाकात : बहतराई स्टेडियम, जिला-बिलासपुर ..

Published

on

किस्सा तब का जब कलेक्टर थे अजीत जोगी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे स्टूडेंट ..

बिलासपुर, सक्ती जिला के हसौद महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्रा दर्शनी रात्रे ने कहा कि कालेज स्टूडेंट हूं, सभी के कॉलेज जीवन में कुछ न कुछ किस्सा होता है, तब दर्शनी ने मुख्यमंत्री से उनके कॉलेज जीवन से जुड़ा किस्सा पूछा –

मुख्यमंत्री ने बताया कि हम लोग साइंस कॉलेज में मैथ्स लेकर पढ़े, एक बार हॉस्टल में पंखा नहीं था, हमने तीनों हॉस्टल में पंखा लगाने की मांग लेकर प्रदर्शन किया, अजीत जोगी जी उस समय कलेक्टर थे, वो आए और हमारी बात सुनी और इस तरह 8 दिनों में हमारी मांग पूरी हो गई।

युवाओं से भेंट-मुलाकात : बहतराई स्टेडियम ,

जांजगीर-चांपा जिले की युवा भारती देवांगन ने कहा कि मैं बीएससी फाइनल की छात्रा हूं। उसने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने छात्राओं की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उसने बताया कि कन्या महाविद्यालय जांजगीर का एक मात्र विद्यालय है, यहां कमरो की कमी है।

मुख्यमंत्री ने छात्रों की संख्या और कमरे की जानकारी ली और कलेक्टर को 4 और कमरे बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही फिजिक्स और जूलॉजी का सत्र शुरू होगा।

युवाओं से भेंट-मुलाकात : बहतराई स्टेडियम ,

रायगढ़ जिले से आए युवा संग्राम ने मुख्यमंत्री से पूछा- आपकी चेहरे की चमक का राज क्या है ?

इस पर हसंकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की दुआ से है।

युवाओं से भेंट-मुलाकात : बहतराई स्टेडियम ,

मुंगेली जिले से आई छात्रा ने कहा कि मैं बीसीए की स्टूडेंट हूँ। राज्य में आईटी सेक्टर के ज्यादा विकल्प नहीं है। क्या इसके लिए आगे कुछ किया जाएगा ?

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ट्रिपल आईटी है। टाटा से एएमयू हुआ, इस तरह से हम अनेकों प्रयास कर रहे हैं ताकि रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सके।

युवाओं से भेंट-मुलाकात : बहतराई स्टेडियम ,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से आई छात्रा ने कहा कि सारंगढ़ को आपके नेतृत्व में नया जिला बनाया गया है, उसने मुख्यमंत्री का जिला बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

छात्रा ने कहा कि लोचन प्रसाद पांडेय कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नया जिला बना है, पीजी भी खुलेगा, बॉटनी भी रहेगा।

युवाओं से भेंट-मुलाकात : बहतराई स्टेडियम ,

कोरबा जिले के अनूप दास ने कृषि विश्वविद्यालय में वैकेंसी लाने की मांग की। अनूप ने मुख्यमंत्री से आरईएवो के पोस्ट लाने की मांग की।

इस पर मुख्यमंत्री ने विभाग की सहमति से पोस्ट लाने की बात कही।

युवाओं से भेंट-मुलाकात : बहतराई स्टेडियम ,

बिलासपुर जिले की छात्रा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुख्यालय में सीजीपीससी के तैयारी करने आने वाले दूरस्थ क्षेत्र के आदिवासी छात्राओं के लिए हॉस्टल की मांग की।

मुख्यमंत्री ने छात्रा के सुझाव को सराहा और अगले सत्र से ऐसे हॉस्टल प्रारम्भ करने की बात कही।

युवाओं से भेंट-मुलाकात : बहतराई स्टेडियम ,

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के छात्र ने राम-राम के सम्बोधन से बात की शुरुआत की। उसने बताया कि जीपीएम में पीजी कॉलेज की घोषणा की थी और वो पूरा हो गया है। छात्र ने इंग्लिश मीडियम महाविद्यालय खोलने की मांग की।

इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी 10 महाविद्यालय खोले हैं, आगे भी खोलेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप ..

सहकारिता मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा , मंत्री कश्यप ने सहकारी सप्ताह 2026 पर आधारित काफी-टेबल बुकलेट का...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श ..

दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक , विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंध जैसे मुद्दों पर सामाजिक व राजनीतिक...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती ने लगाया विधिक जागरूकता शिविर, शिकायत प्रक्रिया से लेकर निःशुल्क विधिक सहायता तक दी जानकारी ..

जिला न्यायाधीश लीना अग्रवाल ने कहा—हर महिला को मिले सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त कार्यस्थल .. सक्ती, कार्यस्थल पर महिलाओं को...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अमृत मिशन के कार्य मिशन मोड में पूरे कर शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश , नालंदा परिसरों के...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

17 सितंबर से सक्ती जिले में गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा शुभारंभ .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending