Connect with us

खबर सक्ती ...

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में ११ वें मंगलवार की महा आरती में स्वच्छता समूह की बहनों के साथ भागवत कथा वाचिका आंचल गोस्वामी हुई शामिल ..

Published

on

स्वच्छता दीदियों ने महाआरती में शामिल हो कर सामाजिक समरसता का रचा इतिहास ,

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के सामाजिक समरसता के इन प्रयासों से भारतीय सनातन संस्कृति सशक्त होगी- अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में ११ वें मंगलवार को सामूहिक महाआरती व पूजन में नगरपालिका की स्वच्छता समूह की बहनों के साथ भागवत कथा वाचिका देवी आंचल गोस्वामी ने इक्यावन दीपों की भव्य महा आरती हनुमान लला को समर्पित की।

महाआरती के इन क्षणों में स्वच्छता समूह की बहनों ने कथावाचिका अर्चना गोस्वामी के साथ समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जिन्हें श्री सिद्ध हनुमान मंदिर समिति के द्वारा भोग प्रसाद भेंट कर अभिनंदन किया गया।
महाआरती में शामिल उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के आग्रह पर स्वच्छता दीदियों ने आज हनुमान लला की भव्य आरती में भाग लेकर सामाजिक समरसता का इतिहास रच दिया जिसके नगरवासियों के द्वारा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के प्रयास की सराहना किया जा रहा है ।
खासकर जब हिंदू समाज वर्ग विभेद की विभीषिका से पीड़ित है इस स्थिति में स्वच्छता दीदियों ने पूजन आरती में भाग लेकर सामाजिक सद्भाव का सुंदर परिचय दिया है। आज उनकी धार्मिक आस्था को देखते हुए अधिवक्ता चितरंजय ने कहा कि सामाजिक समरसता के इन कार्यों से भारतीय सनातन संस्कृति सशक्त होगी, खासकर आज समाज में जब व्याप्त सामाजिक भेदभाव व्यापत है तब यह पहल सराहनीय होने के साथ अनुकरणीय है और हम सब भी सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने महाआरती में शामिल होकर हिंदु धर्म रक्षार्थ व संस्कारित राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

आज महाआरती में पुजारी ओम प्रकाश ने पंचोपचार पूजन व आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य के सफल संचालन ने आयोजन में चार चांद लगा दिया ।

आज की महाआरती में नगर की स्वच्छता बहनों के साथ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार, पुलिस लाइन महिला समिति की बहनों सहित नगरवासियों ने शामिल होकर हनुमान लला की पूजन, आरती एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।

आज महाआरती के बाद श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की ओर से हीरा(सोनू) के जन्म उत्सव पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल, सुखद व समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई।

अंत में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की ओर से ९ अगस्त को तूर्रीधाम से बाबा धाम कोसमनारा जाने वाली रुद्राक्ष यात्रा के नगर आगमन की जानकारी देते हुए आग्रह किया गया कि सभी श्रद्धालु रुद्राक्ष यात्रा एवम् महाआरती में शामिल होकर पुण्य के भागी बने।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप ..

सहकारिता मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा , मंत्री कश्यप ने सहकारी सप्ताह 2026 पर आधारित काफी-टेबल बुकलेट का...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श ..

दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक , विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंध जैसे मुद्दों पर सामाजिक व राजनीतिक...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती ने लगाया विधिक जागरूकता शिविर, शिकायत प्रक्रिया से लेकर निःशुल्क विधिक सहायता तक दी जानकारी ..

जिला न्यायाधीश लीना अग्रवाल ने कहा—हर महिला को मिले सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त कार्यस्थल .. सक्ती, कार्यस्थल पर महिलाओं को...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अमृत मिशन के कार्य मिशन मोड में पूरे कर शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश , नालंदा परिसरों के...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

17 सितंबर से सक्ती जिले में गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा शुभारंभ .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending