Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण ..

Published

on

जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं ..

सक्ती, 15 अगस्त कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों सहित समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर ने भारतमाता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर फूल माला अर्पित किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय सेवक के रूप में हमे अपने परिवार के साथ-साथ देश व समाज की सेवा करने का अवसर भी प्राप्त होता है, इसके लिए हमें जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुवे आमजन के हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोंगो तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाए, आपका एक छोटा सा प्रयास किसी के लिए बहुत बड़ी सहायता हो सकती है। कलेक्टर ने नवगठित सक्ती जिले के तेजी से विकास के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक कार्य करने प्रेरित किया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने रूटीन कार्यों के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं से आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने कहा।

उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीमभावना के साथ एक दूसरे का सतत सहयोग करते हुए जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। जिससे जिले का नाम राज्य के साथ साथ पूरे देश में गौरवान्वित हो सके। कार्यक्रम में जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने देशभक्ति से ओत प्रोत भाषण, गीत एवं कविता तथा स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, डिप्टी कलेक्टर रूपेंद्र पटेल, नायब तहसीलदार श्रीमती सुशीला साहू सहित कलेक्टर कार्यालय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को सक्ती जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात ..

121.70 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 38 विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण .. सक्ती, भारत सरकार...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आतिथ्य में 11 सितंबर को सक्ती में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण ..

कॉलेज ग्राउंड जेठा में प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव ..

उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की , संपत्ति कर के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बडी खबर: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले ..

सक्ती से चार तहसीलदारों का स्थानांतरण, जिले में चार नए अधिकारियों की पदस्थापना; कई जिलों में बदली प्रशासनिक जिम्मेदारी .....

खबर बिलासपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की श्रीराम लला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम ..

रामलला के दरबार को रवाना हुई आस्था की रेल, बिलासपुर से 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी यात्रा पर निकले .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending