Connect with us

खबर मालखरौदा ..

आयुर्वेद शाश्वत और सनातन है, हम इसके सिद्धांतों का अनुपालन करके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन जी सकते हैं- रामकुमार यादव ..

Published

on

मालखरौदा, आयुर्वेद विभाग के द्वारा विधायकग्राम जमगहन में क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय आयुर्वेद स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया, मेले में 367 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधियां प्रदान की गई।

इस अवसर पर रामकुमार यादव ने अपने उद्बोधन में आयुर्वेद विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की अनुशंसा करते हुए कहा कि आज आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाना प्रत्येक व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यावश्यक है। हमें गर्व होना चाहिए कि आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा पद्धति है और यह सभी अन्य चिकित्सा पद्धतियों की जननी है।

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रही जनपद अध्यक्षा श्रीमती लकेश्वरी लहरे ने आयुर्वेद को सरल-सहज चिकित्सा पद्धति बताते हुए आमजन को आयुर्वेद अपनाने को प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि कुदरत ने हमारे आसपास ही हमारे रोगों की चिकित्सा के लिए कई तरह की जड़ी-बूटियों की व्यवस्था कर रखी है पर अनजाने में हम इनका सदुपयोग नहीं कर पाते हैं, पर कोरोना के समय जिस तरह से आयुर्वेदिक वनौषधियों ने लोगों की मदद की वह अनुपम है।

शिविर में डॉ जवाहर बंजारे एवं डॉ अनिल पटेल के नेतृत्व में आयुर्वेद विभाग के कर्मचारीगण दूज राम टंडन, महेंद्र पटेल, ओंकार साहू, अशोक कुमार सिंह के साथ बरत राम सहिस, हेमकुमार रात्रे, रघुवर प्रसाद सिदार, कार्तिकराम जायसवाल एवं अमृतलाल कौशिक ने 367 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने एवं उन्हें दवाइयां प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ जवाहर बंजारे ने विभागीय जानकारी के साथ अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य साक्षी-युगल बंजारे, सुनील कुमार चंद्रा, दुलेश्वर प्रसाद बरेठ सकर्रा की उपस्थिति रही एवं सुंदरलाल मनहर, राजाराम चंद्रा, अंतराम सांडे, मुरलीधर खुंटे, कनकी बाई खुंटे, राजकुमारी मनहर, बसंती महंत, पुष्पा बाई खुंटे, धनादेवी खुंटे, कमलेश खुंटे, सूरज खुंटे, हरी लहरे, टीकाराम सांडे एवं कुमार मल्होत्रा आदि के साथ भारी संख्या में ग्रामवासियों ने इस शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 दिन ago

मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संबोधन का किया श्रवण, जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

महिला आरक्षण पर भाजपा गुमराह कर रही, लागू करने में देरी: गिरधर जायसवाल ..

परिसीमन मुद्दे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर भ्रामक प्रचार का लगाया आरोप .. सक्ती, जिला कांग्रेस कमेटी के...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत की पहल पर एक करोड़ से अधिक के पुल-पुलिया व चेक डेम स्वीकृत, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत ..

सक्ती में विकास को रफ्तार: पुल, स्टॉप डेम व जल संरचनाओं के लिए करोड़ों की मंजूरी .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

95% अंकों के साथ चैतन्य कुमार वर्मा का शानदार प्रदर्शन, स्कूल व समाज में खुशी की लहर ..

सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल के छात्र चैतन्य कुमार वर्मा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं बोर्ड परीक्षा में...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

फगुरम में हादसे के बाद हिंसा का विस्फोट: चक्का जाम के दौरान पुलिस पर हमला, 5 आरोपी जेल, अन्य की तलाश जारी ..

कानून से खिलवाड़ पर सख्ती: एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का अल्टीमेटम—हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई जारी .. सक्ती, ग्राम फगुरम में सड़क...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती: एमसीएच अस्पताल व पीएचसी सकर्रा का निरीक्षण, स्वच्छता व प्रसूति सेवाओं पर फोकस ..

हीट स्ट्रोक तैयारी व प्रसूति सेवाओं पर प्रशासन अलर्ट: सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने अस्पतालों का किया सघन निरीक्षण, दिए...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वार्ड नंबर 2 में अवैध शराब कारोबार पर छापा, घर से महुआ शराब बरामद .. सक्ती, जिले में अवैध शराब...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती की बेटी महक अग्रवाल ने 10वीं में 95% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्रा महक की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर .. सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

सक्ती में सेन जयंती का भव्य आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े रहीं मुख्य अतिथि ..

श्रीवास समाज के सामाजिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा, तुर्रीधाम में बनेगा मंगल भवन .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

वेदांता पावर प्लांट विस्फोट पर कांग्रेस सख्त: जांच कमेटी 16 अप्रैल को पहुंचेगी सिंघीतराई ..

20 मजदूरों की मौत के बीच बड़ा कदम: कांग्रेस टीम करेगी घटनास्थल का निरीक्षण और पीड़ितों से मुलाकात , सक्ती...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending