Connect with us

खबर सक्ती ...

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में १६ वें मंगलवार की महाआरती में सेवानिवृत शिक्षकों के साथ आचार्य मनोज शर्मा हुए शामिल ..

Published

on

शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान सनातन संस्कृति उत्थान की दिशा में सार्थक पहल- अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

सक्ती, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में १६ वें मंगलवार को सामूहिक महाआरती व पूजन में सेवानिवृत शिक्षकों के साथ सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक आचार्य मनोज शर्मा ने इक्यावन दीपों की भव्य महाआरती हनुमान लला को समर्पित की।

महाआरती के इन क्षणों में सेवानिवृत शिक्षक पंडित भोला शंकर तिवारी, भगतराम साहू, प्रेम सिंह ने कथा वाचक आचार्य मनोज के साथ समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। महाआरती में शामिल उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के आमंत्रण पर आज शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत शिक्षक पंडित भोला शंकर तिवारी, भगतराम साहू, प्रेम सिंह का महाआरती शामिल होना और श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा उन शिक्षकों का सम्मान सनातन संस्कृति के उत्थान की दिशा में सार्थक पहल है।

खासकर जब हिंदू समाज में अलग अलग अध्यात्मिक संगठनों व आराधना पद्धतियों को लेकर एकता के भाव का अभाव है इन परिस्थितियों में आज महाआरती के साथ शिक्षकवृंद का सम्मान समाज के लिए बेहतर संदेश है। आज महाआरती में पुजारी ओम प्रकाश ने पूजन व आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य के सफल संचालन ने आयोजन को गरिमामय बना दिया तो गोपाल गौतम ने इन लम्हों को बखूबी तस्वीर के रूप में कैद कर लिया। आज महाप्रसाद की व्यवस्था वीरेंद्र देवांगन (देवांगन क्लॉथ स्टोर), सिंदुराभिषेक नितिन सोनी (गुंजन) के साथ संगीत मनोज शर्मा एवम उनके सहयोगी के मधुर गीत व भजन की प्रस्तुति की गई।

आज शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सोनू देवांगन के अगुवाई में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यों ने चंदन तिलक, गुलाब फुल से अभिनंदन के साथ श्रीफल कलम व डायरी भेंट कर किया गया तो वहीं कमर छठ के पावन पर्व पर व्रती नारी शक्तियों का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई देने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। पश्चात समापन पर समस्त शिक्षकवृंद व विप्रजनो ने सस्वर व सामूहिक रूप से श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यों को स्वस्ति वाचन के साथ आशीर्वचन देते हुए सबके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..6 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर6 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending