खबर रायगढ़
25.92 लाख की लागत से रामलीला मैदान के होने वाले जीर्णोद्धार कार्यों का हुआ भूमिपूजन ..

डीएमएफ मद से कलेक्टर ने जारी की है राशि ..
रायगढ़, महापौर नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू के मुख्य आतिथ्य में रामलीला मैदान में निर्माण और विकास कार्य के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान श्रीमती अनुपमा शाखा यादव, अनिल शुक्ला, शाखा यादव, दीपक पांडेय, अशरफ खान, रमेश भगत, संजय चौहान, श्याम साहू, चंद्रशेखर चौधरी, नारायण घोरे, रंजना पटेल, गौतम महापात्रे, रिंकी पांडेय, संजुक्ता सिंह, रिंकू केशरी, राजा शुक्ल, धीरज प्रजापति, शारदा गहलोत, विजेंद्र यादव संतोष निषाद, साकेत पांडेय, नवनिश पांडेय शामिल थे।

शहरवासियों की मांग थी कि रामलीला मैदान का जीर्णोद्धार हो ताकि खेल के लिए उपयुक्त जगह मिले साथ ही मैदान की खूबसुरती भी बनी रहे। जिसके लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने रामलीला मैदान के जीर्णोद्धार व समुचित विकास हेतु डीएमएफ मद से 25.92 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। रामलीला मैदान में पाथवे गैलरी, बाउंड्री, मिट्टी शेड टॉयलेट आदि कार्य होना है। आज भूमिपूजन के उपरांत एमआईसी सदस्य अनुपमा शाखा यादव व लोककर्म विभाग के सदस्य विकास ठेठवार द्वारा फुटबॉल खेल आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन भी हुआ। इस मौके पर खिलाडिय़ों जिन्हें विशेष रूप से सम्मान दिया गया इनमें रज्जन शुक्ला, गोरखनाथ यादव, मुकेश चटर्जी, जेम्स वर्गीस, रवि ठाकुर, सेवा जोगी, आरजू पांडेय, अरुण शाह, वीरेन्द्र पांडेय, संजय ठाकुर, विजय दास शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य राजेश डेनियल ने किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















You must be logged in to post a comment Login