Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जिले के पहले मिलेट्स कैफ़े का विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने किया शुभारंभ ..

Published

on

मिलेट फसलों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार: डॉ महंत ,

सेहत से भरपूर मिलेट्स के व्यंजनों का जिलेवासी ले सकेंगे स्वाद ,

डॉ महंत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा का किया अनावरण ..

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ में महिला स्वरोजगार, उद्यमिता सहित सुपोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मिलेट्स कैफे की शुरुआत की जा रही है। इसी कड़ी में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज जांजगीर चांपा जिलें के प्रवास के दौरान चांपा के स्वामी विवेकानंद उद्यान परिसर में मिलेट्स कैफे का शुभारंभ किया। स्वाद एवं सेहत से भरपूर व्यंजनों की बहार इस मिलेट्स कैफे में जिलेवासियों को मिलेगी। डॉ महंत ने फीता काटकर चांपा में मिलेट्स कैफ़े का शुभारंभ किया तथा कैफे में मिलेट्स व्यंजनों का स्वाद चखा। उन्होंने मिलेट्स कैफे का अवलोकन कर जिला प्रशासन की सराहना की तथा शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह जिले का पहला मिलेट कैफ़े इतने सुंदर स्थान पर शुरू हो रहा है और यह दृश्य बहुत ही सुंदर है।इसे देखने पूरे जिले के लोग आएंगे और मिलेट्स कैफ़े में मिलेट्स से बने पौष्टिक तथा स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लेंगे। राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर के साथ साथ हमारे छत्तीसगढ़ की सरकार भी मिलेट फसलों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।

इसके पश्चात जांजगीर के नेताजी चौक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा का भी अनावरण किया।

इस अवसर पर नगरपालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष श्री जय थवाईत, जांजगीर नैला नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढेवाल, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ,नगर पालिका उपाध्यक्ष हरगोविंद देवांगन, नैला मंडी अध्यक्ष व्यास नारायण कश्यप, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, रवि पांडेय, दिनेश शर्मा,, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन मौजूद थे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य देश का पहला ऐसा राज्य है जो समर्थन मूल्य पर मिलेट्स की खरीदी कर रहा है। मिलेट्स के उत्पादन को मिल रहे प्रोत्साहन से किसानों का भी उत्साह बढ़ा है। श्री बघेल की पहल पर मिलेट्स के उपभोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में मिलेट कैफे का संचालन भी शुरू किया गया है। इसी अनुक्रम में जिला प्रशासन द्वारा जिला के चांपा के स्वामी विवेकानंद उद्यान परिसर में मिलेट्स कैफे तैयार किया गया, जिसका इंतज़ार लम्बे समय से जिलेवासियों को था और आज इसका शुभारंभ भी हो गया।

यहां मुख्य रूप से मिलेट्स से बने पौष्टिक तथा स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लोगों को चखने मिलेगा। यहां मिलेट्स रागी पिज्जा, पिज्जा,रागी वेज सैंडविच, रागी गार्लिक ब्रेड, रागी इडली,रागी कुकी, कुटकी खीर, गुलगुला,चैनल खीर, रागी बड़ा,भजिया, रागी चीज डोसा,लेमन ग्रास टी,बस्तरिया कॉफी,बासी भात विथ दही,कुटकी टी, किनवा लस्सी, किनवा स्पाइस बट्टर मिल्क, बाजरे का पराठा, बाजरा चीला, रागी चीला, ज्वार पकोड़ा, रागी मसाला दोसा, ज्वार मसाला दोसा,मिलेट राइस,मिलेट्स मंचूरियन, मिलेट्स पनीर चिल्ली, कोदो फ्राई चावल, मिलेट्स बिरयानी, बाजरा रोटी, ज्वार रोटी, किनाना की खीर, कुटकी की खीर, ज्वार मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे, इसके साथ ही अन्य व्यंजनों की भी उपलब्धता यहां होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव ..

उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की , संपत्ति कर के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बडी खबर: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले ..

सक्ती से चार तहसीलदारों का स्थानांतरण, जिले में चार नए अधिकारियों की पदस्थापना; कई जिलों में बदली प्रशासनिक जिम्मेदारी .....

खबर बिलासपुर4 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की श्रीराम लला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम ..

रामलला के दरबार को रवाना हुई आस्था की रेल, बिलासपुर से 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी यात्रा पर निकले .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का संभागायुक्त सुनील जैन ने लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री,...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की संभागायुक्त सुनील जैन ने ली समीक्षा बैठक ..

आगमन एवं स्वागत, मुख्य मंच, लोकार्पण-भूमिपूजन, विभागीय स्टॉल,हितग्राहियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

9 सितंबर सक्ती जिला स्थापना दिवस पर चिराग अग्रवाल ने दी जिलेवासियों को बधाई ..

कहा- विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तेज हो रहे विकास...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

श्रीराम लला दर्शन हेतु सक्ती जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम के लिए रवाना ..

श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रारंभ की...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

युवाओं को रोजगार से उद्यमिता तक नई उड़ान, 500 करोड़ से मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन को मंजूरी ..

सरकारी कर्मचारियों की अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़कर 45 वर्ष, कैबिनेट के बड़े फैसलों से युवाओं, निर्यातकों और कर्मचारियों...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सीजेएम शुभदा गोयल ने किया उपजेल सक्ती का औचक निरीक्षण ..

बैरकों से पाकशाला तक लिया व्यवस्थाओं का जायजा, बंदियों से सीधे जानी समस्याएं .. सक्ती, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सुश्री...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

साक्षरता दिवस पर लीनेस क्लब सक्ती ने जगाई शिक्षा की अलख ..

महिलाओं और बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री, शिक्षा के अधिकार के प्रति किया जागरूक .. सक्ती, आंल इंडिया लीनेस क्लब्स...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending