Connect with us

खबर बिलासपुर

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक हुई संपन्न ..

Published

on

कलेक्टर ने कहा आचार संहिता के दौरान यदि किसी भी प्रकार का राजनैतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो इसकी पूर्व सूचना देनी होगी ,

नवरात्रि एवं दशहरा पर्व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया निर्णय ..

बिलासपुर, कलेक्टर संजीव कुमार झा की मौजूदगी में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व, 25 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं 24 अक्टूबर को दशहरा (विजयादशमी) पर्व आपसी तालमेल एवं भाईचारे की भावना के साथ सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जिलेे में सभी आयोजनों के लिए सदैव ही सभी लोगों का सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि शहर की गौरवशाली परम्परा की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाएं। लोगों को नियमों से अवगत करायें और व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने, नवरात्रि, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व के दौरान आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता के दौरान इन पर्वाें में यदि किसी भी प्रकार का राजनैतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो इसकी पूर्व सूचना देनी होगी। उन्होंने कहा कि इन पर्वाें में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन के लिए एसडीएम की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। दुर्गा पंडाल इस प्रकार लगाए जाएं जिससे मार्ग बाधित न हो। समस्त डीजे संचालकों को ध्वनि प्रदूषण (विनिमय और नियंत्रण) नियम 2000, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट एवं माननीय हाईकोर्ट के द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों, मापदण्डों एवं गाइडलाइनों का अक्षरशः पालन करना होगा। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग एसडीएम से अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही करेंगे। बिना अनुमति प्राप्त किये ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। रात्रि 10 बजे से सवेरे 6 बजे के बीच ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन गाड़ियो में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाया जाए उनमें साउण्ड लिमिटर मशीन लगवा लें। यदि मानक स्तर से अधिक ऊंची आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाया जाता है तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने दुर्गा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्गा विसर्जन निर्धारित स्थलों पर ही करने कहा। पंडालों में देवी स्थापना से पूर्व ही नगर निगम एवं पुलिस, एसडीएम के संयुक्त दल को दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। मां महामाया के दशनार्थ रतनपुर जाने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने और पीसीआर वैन से सतत पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। इस मार्ग में एवं दुर्गा पंडालों में पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन रखने कहा। विसर्जन स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा बल हो।

इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहने के निर्देश दिए गये। समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी का सम्मान करते हुए पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। विशेषकर शहर में यातायात बाधित न हो, इसका ध्यान रखा जायेगा।

बैठक में नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, एडीएम आरए कुरूवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट एसएस दुबे, एसडीएम डा सुभाष राज, शांति समिति के सदस्य श्री हबीब मेमन, सुधीर खण्डेलवाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..10 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending