Connect with us

खबर रायगढ़

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 – मतदान केन्द्रों में आपकी भूमिका होगी महत्वपूर्ण, ध्यान से करेंगे कार्य-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ..

Published

on

माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण ,

आपातकालीन चिकित्सा संबंधी कार्यशाला का हुआ आयोजन ..

रायगढ़, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए आज नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान प्रक्रिया एवं मतदान केन्द्रों में उनकी भूमिका से अवगत कराया गया।

कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन में मतदान केंद्रों की सभी गतिविधियों को आब्जर्व करने में माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर ऑब्जर्वर को समय में भेजना सुनिश्चित करेंगे। मतदान दिवस में सभी समय पर पहुंच मॉक पोल, सीआरसी वास्तविक मतदान एवं ईवीएम सीलिंग जैसे विभिन्न प्रकार की गतिविधियां होगी, जिनको आब्जर्व करते हुए रिपोर्ट तैयार करना होगा। जिसके लिए प्रशिक्षण रखा गया हैं, ध्यान से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने डाउट क्लियर करें। इसके साथ ही प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को बारीकी से समझे।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर एवं जिला मास्टर ट्रेनर राजेश डेनियल ने आयोजित प्रशिक्षण में माइक्रो ऑब्जर्वर को क्रमश: मतदान केन्द्र में उनके कार्यों, बरती जाने वाली सावधानियों के साथ ही प्रशिक्षण में ईव्हीएम और वीवीपेट मशीन की बारीकियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि लोकत्रंत में हर व्यक्ति का वोट महत्वपूर्ण होता हैं। जिसके तहत निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न कर्मचारियों को फार्म 12 एवं फॉर्म 12 (क) भरवाया गया। प्रशिक्षण में बैंक, जीवन बीमा, डाकघर, एनटीपीसी, एसईसीएल, केन्द्रीय विद्यालय जैसे विभिन्न केन्द्रीय विभागों के लगभग 450 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम सुनील कुमार चंद्रवंशी, उपायुक्त सुतीक्षण यादव, तहसीलदार नेहा उपाध्याय, अनिल गुप्ता, डॉ.नरेन्द्र पर्वत सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपातकालीन चिकित्सा संबंधी कार्यशाला का हुआ आयोजन ..

आयोजित प्रशिक्षण में निर्वाचन ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था संबंधी कार्यशाला भी रखी गई थी। आपातकालीन चिकित्सा स्टेट कार्डिनेटर पवन कुमार राठौर, सीएमएचओ डॉ.मधुलिका सिहं ठाकुर एवं डॉ.दीप्ति ने हार्ट अटैक, मिर्गी, स्ट्रोक, स्नेक बाइट के लक्षण एवं प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान अपने स्तर पर सभी प्रकार की दवाइयां रखना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को सीपीआर देने संबंधी जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया की निर्वाचन आयोग के निर्देशन में आपातकालीन चिकित्सा हेतु राज्य एवं राज्य के बाहर के हॉस्पिटल का चयन किया गया हैं, जहां नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों के तबादले ..

सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो का मुंगेली तबादला, जयश्री जैन होंगी सक्ती की नई कलेक्टर .. रायपुर, 18 अगस्त 2026...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

भाजपा जिला सक्ती की संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्ययोजना पर मंथन ..

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर दिया जोर .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, छह आवेदन हुए प्राप्त ..

जनदर्शन में पहुंचे छह फरियादी, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश .. सक्ती, जिला कार्यालय में मंगलवार...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती के साईं मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ..

सक्ती, महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर से भगवान साईं का चांदी का मुकुट चोरी करने के मामले का...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जाति प्रमाण पत्र के कार्यों में तेजी लाएं, सभी एसडीएम करें विशेष फोकस : कलेक्टर , मानसून को देखते हुए...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामोद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला कार्यालय सक्ती द्वारा विभागीय योजना मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (CMEGP) के अंतर्गत ग्रामीण...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डिजिटल पंचायत के अटल डिजिटल सेवा केंद्र एवं आरके इंडस्ट्रीज में शान से लहराया तिरंगा ..

जिला संवाददाता — डॉ. राम कुमार मनहर, जिला सक्ती। सक्ती/बेलादुला, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जैजैपुर विकासखंड के ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्व. गंगा बाई कुर्रे के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधि व पंचायत सचिव ..

सक्ती/बेलादुला, ग्राम पंचायत बेलादुला में डॉ. राम कुमार मनहर की नानी स्वर्गीय श्रीमती गंगा बाई कुर्रे के दशगात्र एवं चंदनपान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय का आत्मीय स्वागत, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा ..

भाजपा नेता चिराग अग्रवाल के निवास पहुंचे पवन साय, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात .. सक्ती, भाजपा छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पत्नी पर टांगी से प्राणघातक हमला, आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार ..

जैजैपुर पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध का किया त्वरित निराकरण, आरोपी न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जैजैपुर थाना क्षेत्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending