Connect with us

खबर रायगढ़

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 – जिले के चार विधान सभाओं के लिए 50 अभ्यर्थियों ने जमा किया नामांकन ..

Published

on

रायगढ़- के लिए 24, खरसिया-10, लैलूंगा- 09 एवं धरमजयगढ़- के लिए 07 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन ,

31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा, 2 नवम्बर है नाम वापसी की अंतिम तारीख, 17 नवम्बर को होगा मतदान ..

रायगढ़, विधानसभा आम निर्वाचन – 2023 के लिए जिले की चार विधानसभाओं हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक कुल 50 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किये है। जिनमें लैलूंगा से 9, रायगढ़ से 24, खरसिया से 10 एवं धरमजयगढ़ विधानसभा से 7 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवम्बर 2023 है एवं आगामी 17 नवम्बर को मतदान होगा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा से 9 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें मनीषा गोंंड (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे), विद्यावती सिदार (इंडियन नेशनल कांग्रेस), सुनीति सत्यानंद राठिया (भारतीय जनता पार्टी), अजय कुमार पंकज (हमर राज पार्टी), रघुवीर राठिया (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी), श्रवण भगत (बहुजन मुक्ति पार्टी), अशोक कुमार भगत (निर्दलीय), भजन सिदार (निर्दलीय) एवं महेन्द्र कुमार सिदार (निर्दलीय) शामिल है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ से 24 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें श्रीमती गोपिका गुप्ता (निर्दलीय), नारायण दास (निर्दलीय), ब्रजमोहन अग्रवाल (निर्दलीय), मधुबाई (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे), ओमप्रकाश चौधरी (भारतीय जनता पार्टी), प्रकाश नायक (इंडियन नेशनल कांग्रेस), गोपाल प्रसाद अग्रवाल (आम आदमी पार्टी), राजीव रत्न गुप्ता (निर्दलीय), अरूण अग्रवाल (आम आदमी पार्टी), शंकर लाल अग्रवाल (निर्दलीय), सुनील मिंज (जोहर छत्तीसगढ़), संजय शर्मा (निर्दलीय), इबरार अली उर्फ इबरार अहमद (निर्दलीय), गोपाल प्रसाद दुबे (निर्दलीय), सुरेन्द्र सिदार (निर्दलीय), गुरवारी जीनत परवीन (निर्दलीय), भुवनलाल पटेल (छत्तीसगढ़ समाज पार्टी), अशोक गार्डिया (निर्दलीय), कान्ति साहू (आजाद जनता पार्टी), भवानी सिंह सिदार (हमर राज पार्टी), राधेश्याम शर्मा (निर्दलीय), संतोष कुमार साहू (निर्दलीय), नजीर अहमद (समाजवादी पार्टी) एवं पुष्पलता टंडन (बसपा) शामिल है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया से 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें उमेश पटेल (इंडियन नेशनल कांगे्रस), परिमल यादव (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे), श्रीमती पूर्णिमा विजय जायसवाल (आम आदमी पार्टी), प्रवीण विजय जायसवाल (आम आदमी पार्टी), महेश साहू (भारतीय जनता पार्टी), कीर्ति कुमार राठिया (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी), भवानी सिंह सिदार (हमर राज पार्टी), यशवंत निषाद (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी), गोवर्धन राठिया (निर्दलीय) एवं विनोद चन्द्र सिंह राठौर (निर्दलीय) शामिल है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ से 7 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें जोगेन्द्र एक्का (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे), लालजीत सिंह राठिया (इंडियन नेशनल कांग्रेस), सत्यबती राठिया (बहुजन समाज पार्टी), हरिशचंद्र राठिया (भारतीय जनता पार्टी), अनुप कुमार बरवा (बहुजन मुक्ति पार्टी), महेन्द्र कुमार सिदार (हमर राज पार्टी) एवं सुनील खेस्स (निर्दलीय)शामिल है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सचिव के समर्थन में उतरे नवापाराखुर्द के ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — तबादला हुआ तो होगा चक्काजाम ..

“सचिव पर लगाए जा रहे आरोप झूठे” : ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उपसरपंच व कुछ पंचों पर लगाए गंभीर आरोप...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लिमतरा में समाधान शिविर किया गया आयोजित ..

15 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 284 में से 135 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , हितग्राहियों को...

खबर कोरबा3 दिन ago

“ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली 16वीं शताब्दी की कल्चुरीकालीन 400 वर्ष पुरानी पाण्डुलिपि ..

जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने 27 प्राचीन धार्मिक, आध्यात्मिक महत्व की दुर्लभ पांडुलिपियां को सर्वेक्षित कर किया डिजिटल संरक्षण...

खबर अकलतरा ..3 दिन ago

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील .. अकलतरा/नरियरा,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending