Connect with us

खबर रायगढ़

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कोड़ातराई में धान तौलाई कर धान खरीदी का किया शुभारंभ ..

Published

on

सर्वप्रथम धान विक्रय के लिए पहुंचे किसान को कलेक्टर ने शाल-श्रीफल प्रदान कर किया सम्मानित ,

जिले के 105 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी ..

रायगढ़, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज कोड़ातराई धान उपार्जन केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए धान तौलाई कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसएसपी सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, सहायक कलेक्टर युवराज मरमट उपस्थित रहें।

कोड़ातराई निवासी किसान चम्पत राम पटेल धान विक्रय के लिए उपार्जन केन्द्र पहुंचे थे। उन्होंने बताया की 80 क्विंटल धान का टोकन कटवाया हैं, कलेक्टर श्री गोयल ने सर्वप्रथम धान विक्रय के लिए पहुंचे चंपत राम पटेल को शाल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित करते हुए, खेती-किसानी के संबंध में चर्चा भी की।

कलेक्टर श्री गोयल ने उपार्जन केन्द्र में सभी किसानों के लिए बैठक, पेयजल के सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए, धान संग्रहण हेतु बारदानों की स्थिति की जानकारी ली। खाद्य अधिकारी ने बताया की वर्तमान में पीडीएस एवं नये मिलाकर पर्याप्त बारदाने उपलब्ध हैं। कलेक्टर श्री गोयल ने समिति में पंजीकृत किसानों की जानकारी लेते हुए नए किसानों की भी जानकारी ली।

खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए जिले के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी शुरू हो गयी है। धान विक्रय के लिए जिले में 83 हजार 61 किसानों का सोसायटी मॉड्यूल में पंजीयन हुआ है, जिसमें 9 हजार 109 नये किसान है। जिले में धान खरीदी के लिए 105 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।

इस अवसर पर खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह, अपेक्स बैंक नोडल अधिकारी पंकज सोढ़ी, आजाद, खाद्य निरीक्षक अंजनी कुमार राव, समिति प्रबंधक मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...55 मिनट ago

ग्राम जोंगरा में आबकारी की दबिश: 10 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

अवैध शराब कारोबार पर सख्ती: सक्ती आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया .. सक्ती, कलेक्टर के...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय दायित्व को पूरी गंभीरता, सटीकता और संवेदनशीलता के साथ निभाने का किया आह्वान , छत्तीसगढ़ राज्य व...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चीफ जस्टिस की माता जी श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि ..

बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा...

खबर कोरबा24 घंटे ago

लोकतंत्र की मज़बूती के लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – सतीश प्रकाश सिंह ..

भैसमा के “स्व. प्यारे लाल कंवर” शासकीय महाविद्यालय में ”इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब” का हुआ गठन , रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्टार्टअप जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन ..

सक्ती, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सक्ती द्वारा आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जैजैपुर और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

किशोर न्याय अधिनियम अंतर्गत विशेष किशोर पुलिस इकाई हेतु क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित ..

सक्ती, जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग सक्ती द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नंदौर कला में भव्य शिव बारात व शिव विवाह उत्सव संपन्न, सनातन परंपरा को आगे बढ़ा रहीं महिला समूह — सांसद ज्योत्स्ना महंत ..

सक्ती, ग्राम नंदौर कला स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में श्री वैष्णव देवी महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित पावन श्री...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..5 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending