Connect with us

खबर रायगढ़

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 – निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न 2051 पात्र मतदाताओं ने किया डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान ..

Published

on

होम वोटिंग के माध्यम से अब तक 199 मतदाताओं ने किया मतदान ..

रायगढ़, भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की गई है। जिसके तहत आज चारों विधान सभाओं से कुल 2051 ने मतदाताओं ने डाकमत पत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-लैलूंगा से 409, क्रमांक 16-रायगढ़ से 572, क्रमांक 18-खरसिया से 545 एवं विधानसभा क्रमांक 19-धरमजयगढ़ से 525 मतदाता शामिल हुए। जिन्होंने शहर में बनाये गये सुविधा केन्द्र में पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान किया।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव पाण्डेय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की गई है। जिसमें सुरक्षा बलों के सदस्य, वाहन चालक, क्लीनर/हेल्परए बसों के कन्डक्टर, वीडियोग्राफर, सेक्टर ऑफिसर, माइक्रोऑब्जर्वर, उडऩदस्ता/स्थैतिक निगरानी दलों के सदस्य, वीडियो निगरानी दल के सदस्य, वीडियो अवलोकन दल के सदस्य, अत्यावश्यक सेवाओं में संलग्न कर्मचारी पोस्टल बैलेट हेतु 5083 मतदाता पात्र पाये गये हैं। डाक मतपत्र हेतु फार्म-12 में आवेदन करने वाले पात्र मतदाताओं को मतदान करने की सुविधा हेतु डिग्री कॉलेज रायगढ़, पीडी कार्मस कॉलेज रायगढ़, नटवर स्कूल रायगढ़, पॉलिटेक्निक कॉलेज रायगढ़ एवं कलेक्टोरेट के सृजन प्रथम तल में सुविधा केन्द्र बनाए गए है।

होम वोटिंग के माध्यम से अब तक 199 मतदाताओं ने किया मतदान ..

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को उनके निवास स्थल पर मतदान करने हेतु प्रारूप 12घ में आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई थी। जिसके तहत आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16-रायगढ़ में 21 तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19-धरमजयगढ़ में 11 मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार आज कुल 32 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-लैलूंगा में 28, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16-रायगढ़ में 49, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 18-खरसिया में 86 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19-धरमजयगढ़ में 36, इस प्रकार अब तक कुल 199 मतदाताओं द्वारा आज डाकमत पत्र के माध्यम से घर बैठे मतदान किया।

डाक मतपत्र अथवा निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवम्बर ..

निर्वाचन ड्यूटी पर संलग्न मतदाता की निर्वाचन ड्यूटी अपने ही विधानसभा क्षेत्र में लगने पर निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र हेतु फॉर्म 12क में आवेदन किया जा सकता है। अन्य विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन ड्यूटी होने पर पोस्टल बैलट हेतु फॉर्म 12 में आवेदन करते हुए डाक मतपत्र के माध्यम से प्रथम तल, सृजन सभाकक्ष, कलेक्ट्रेट परिसर रायगढ़ में जमा किया जा सकता है। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवम्बर 2023 है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending