Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का किया निरीक्षण ..

Published

on

आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ,

मतगणना के लिए बेरीकेटिंग का कार्य शुरू ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के तहत नंदेलीभांठा में स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने 3 दिसंबर 2023 को होने वाले मतगणना के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में नंदेलीभाठा कृषि उपज मण्डी परिसर में सुव्यस्थित मतगणना कार्य के लिए बेरीकेटिंग का कार्य शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं मतगणना स्थल पर उचित बैठक व टेबल व्यवस्था, राउंड वाइस डिक्लेरेशन बोर्ड, विद्युत व्यवस्था, डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों सहित अन्य कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपैट स्लीप गणना, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, मतगणना की समाप्ति के बाद ईव्हीएम और निर्वाचन सामग्री को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। साथ ही गाड़ियों की पार्किंग, पुलिस बल एवं निगरानी के लिए उचित व्यवस्था करने एवं मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, रिटर्निग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र सक्ती पंकज डाहिरे , रिटर्निग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर सुश्री दिव्या अग्रवाल, रिटर्निग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर अरूण सोम, डिप्टी कलेक्टर रूपेंद्र पटेल, राकेश द्विवेदी एसडीओ (पीडब्लूडी), डीआईओ एनआईसी ऋषि राय एवं तीनों विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निग ऑफिसर सहित अन्य सम्बधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..3 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली23 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending