Connect with us

खबर बिलासपुर

विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ते जा रहे लोग, योजनाओं का मिल रहा है फायदा, तीसरे दिन शिविर में 6640 लोग हुए शामिल ..

Published

on

कल सुबह आत्मानंद स्कूल तारबाहर और दोपहर को सामुदायिक भवन हेमूनगर में शिविर ..

बिलासपुर, भारत सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए शुरू किए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा से लगातार लोग जुड़ते जा रहे हैं। यात्रा के तहत लगाए जा रहे शिविर में रोजाना हजारों की संख्या में हितग्राही योजनाओं का लाभ पाने पहुंच रहे है। यात्रा के तीसरे दिन बिलासपुर में आयोजित पंडित लालबहादुर शास्त्री स्कूल और घोड़ादाना स्कूल में आयोजित शिविर में 6640 लोग शामिल हुए।

शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 322, आयुष्मान कार्ड के लिए 364, आधार कार्ड के लिए 200 प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए 553,पीएम आवास के लिए आज 1575 लोगो ने आवेदन दिया। शिविर में 1481 लोगो ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया इसके अलावा अन्य योजनाओं के लिए भी हितग्राही आवेदन देने पहुंचे और स्टालों का भ्रमण किए। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 26 हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपना अनुभव साझा किया।

शिविर में विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत, नल-जल मिशन, पीएम आवास योजना, स्टार्टप योजना, मुद्रा लोन योजना, पीएम स्वनिधि योजना जैसी केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई व लाभ लेने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गई। शिविर में आए हितग्राहियों ने बताया कि यहां आने से उन्हे शासन की बहुत सी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी मिली है, जिसका लाभ अब उन्हे मिलेगा।

शिविर में उपस्थित जनसमूह को भारत को पूर्ण रूप से विकसित बनाए जाने को लेकर शपथ भी दिलाया गया।

19 दिसम्बर को आत्मानंद स्कूल तारबाहर और हेमूनगर में शिविर ..

कल 19 दिसम्बर को सवेरे 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्व.शेख गफ्फार आत्मानंद स्कूल तारबाहर और दोपहर 1.30 बजे से शाम 6 बजे तक यादव समाज सामुदायिक भवन हेमूनगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending