Connect with us

खबर बिलासपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक का संवर रहा है जीवन – सुशांत शुक्ला ..

Published

on

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए बेलतरा विधायक ,

आठवें दिन शिविर में 7 हजार लोग हुए शामिल ,

कल सुबह सकरी और दोपहर को अमेरी में शिविर ..

बिलासपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और सुशासन की बदौलत केंद्रीय योजनाओं का लाभ आज देश के कोने-कोने तक पहुंच रही है। कल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक का जीवन संवर रहा है, उक्त बाते विकसित भारत संकल्प यात्रा के बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने नागरिकों और हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा। यात्रा के आज आठवें दिन नगर निगम सीमा क्षेत्र में दो शिविरों का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे प्राथमिक शाला बिरकोना और दोपहर 1.30 बजे से कोनी में केंद्रीय विश्वविद्यालय के पास मैदान में आयोजित किया गया जिसमें 6855 लोग शामिल हुए।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा की मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के हर शहर हर गांव तक पहुंच रही है। विकास और योजनाओं का लाभ सीमित शहर और कुछ लोगों तक पहुंचने की परंपरा को पीएम नरेंद्र मोदी जी ने खत्म कर साढ़े नौ सालों में हर वर्ग तक मदद, विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। आवासहीनों को घर, नागरिकों को मुफ्त में इलाज, महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन, कोरोना काल में नुकसान उठाने वाले छोटे व्यापारियों को पीएम स्वनिधि के ज़रिए ऊपर उठाने का काम, किसानों को सम्मान निधि, फसल बीमा, देश में स्वच्छता का दीप अगर किसी ने जलाया तो वह मोदी जी की सरकार ने है। आज छत्तीसगढ़ में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनहित के कार्यों का श्रीगणेश हो चुका है, कैबिनेट की पहली बैठक में ही राज्य के 18 लाख बेघर लोगों को आवास का निर्णय लिया गया है अब हम दो साल का बकाया बोनस और 3100 रूपये क्विंटल में धान खरीदने जा रहे हैं। मोदी जी की हर गारंटी पूरी हो रही है।

शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 237, आयुष्मान कार्ड के लिए 815 आधार कार्ड के लिए 270 प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए 620, पीएम आवास के लिए 1417 पीएम विश्वाकर्मा 200 और 1782 लोगो ने अपना स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 28 हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपना अनुभव साझा किया।
शिविर में विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत, नल-जल मिशन, पीएम आवास योजना, स्टार्टप योजना, मुद्रा लोन योजना, पीएम स्वनिधि योजना जैसी केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई व लाभ लेने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गई। शिविर में आए हितग्राहियों ने बताया कि यहां आने से उन्हे शासन की बहुत सी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी मिली है, जिसका लाभ अब उन्हे मिलेगा।

उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन पाने वाली बिरकोना नगर अंजली निर्मलकर और ममता सूर्यवंशी ने बताया कि पहले वे चूल्हे में खाना बनाती थी, जिससे निकलने वाले धुुएं से उन्हे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता था। शिविर में आकर समस्त दस्तावेज जमा करने पर उन्हे तुरन्त उज्जवला गैस का कनेक्शन मिल गया। अब उन्हे खाना बनाने में आसानी होगी। वहीं सड़क पर व्यवसाय करने वाले कोनी के गजानंद मराठा और बिरकोना के दिलीप साहू को पीएम स्वनिधि के तहत वित्तीय सहायता मिलने पर उन्होंने बताया की कोरोना के बाद से उनका व्यापार ठप्प पड़ गया है,इस सहायता से उन्हें व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। शिविर में पात्र हितग्राही भोलाराम पटेल, चंपा मानिकपूरी, रामकुमार पटेल, शांति बंजारे को पीएम आवास योजना के तहत आवास का तोहफा मिला।

24 दिसम्बर को सकरी और अमेरी में शिविर ..

कल 24 दिसम्बर को सवेरे 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आत्मानंद स्कूल मैदान सकरी और दोपहर 1.30 बजे से शाम 6 बजे तक मिडिल स्कूल अमेरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़1 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending