Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

देश के पहले किसान स्कूल में राष्ट्रीय किसान दिवस धूमधाम से मनाया ..

Published

on

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में किसानों, पत्रकारों और धरोहर में योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित ,

समारोह में विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी वर्ग सहित क्षेत्रवासी भारी संख्या में रहे मौजूद ..

जांजगीर-चाम्पा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में स्थापना दिवस और किसान दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जांजगीर-चाम्पा विधायक व्यास कश्यप थे. अध्यक्षता जैजैपुर बालेश्वर साहू ने की. विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चन्देल मौजूद थे. देश के पहले किसान स्कूल में मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी और वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि जांजगीर-चाम्पा विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि बहेराडीह के वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल की ख्याति देश और दुनिया में बन गई है. किसानों के उत्साहवर्धन और प्रोत्साहन के लिए किसान स्कूल परिवार बेहतर काम कर रहा है. आज प्रगतिशील किसानों, पत्रकारों और पुरखा के सुरता अभियान में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान, इसका प्रमाण है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि किसान स्कूल में वे पहले भी आए हैं और यहां के नवाचार को देखकर बहुत खुशी होती है. किसानों को आगे बढ़ाने के लिए किसान स्कूल के माध्यम से बढ़िया कार्य किया जा रहा है, इस कोशिश में हम सभी को सहभागिता निभानी होगी और किसान स्कूल को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करना होगा।

विशिष्ट अतिथि पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश ने कहा कि किसान स्कूल में जिस तरह छ्ग की 36 भाजी का संरक्षण किया गया है, यह काबिल की तारीफ है. किसान स्कूल द्वारा किसानों को निःशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है, यह भी बड़ी बात है. देश के पहले किसान स्कूल का नामकरण वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के नाम पर किया गया है, यह उल्लेखनीय कदम है और यही दिवंगत पत्रकार को सच्ची श्रद्धांजलि है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चन्देल ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू से बेहतर सम्पर्क था और वे किसान परिवार से थे. बहेराडीह के किसान स्कूल में पहुंचकर आत्मीय खुशी हुई है, क्योंकि यहां के नवाचार को देखकर, जानकर मन गदगद हो गया. किसान स्कूल द्वारा किसानों के हितों के लिए जिस तरह प्रयास किया जा रहा है, इसकी जितनी तारीफ की जाए, कम है।

समारोह में क़ृषि क्षेत्र तथा कौशल विकास में छत्तीसगढ़ आरसेटी के कंट्रोलर अरुण कुमार सोनी रायपुर और श्रीमती वर्षा वासुदेवा बिलासपुर को सम्मानित किया गया. इसी तरह क़ृषि क्षेत्र में अनोखा काम करने वाले प्रगतिशील किसान कुंवर मधुकर, बारगांव (पामगढ़), त्रिदेव दिनकर पामगढ, अभिषेक पाल पाली (नैला), राकेश जायसवाल, जोंगरा (सक्ती), अविनाश मांझी, रामू पाण्डेय, सिवनी (चांपा), हीरालाल कश्यप बिर्रा, रामलाल कर्ष कचंदा (जैजैपुर), बेदप्रकाश साहू सरवानी (बम्हनीडीह) का सम्मान किया गया. इसी तरह पुरखा के सुरता अभियान के तहत धरोहर में योगदान देने वाले प्रगतिशील किसान शिवकुमार तिवारी, मुनुन्द (जांजगीर), रुखमणि पाण्डेय, जमुना नामदेव, गौरी नामदेव, उमेंद राठौर सिवनी (चांपा), रामगोपाल यादव, बाबूलाल यादव बहेराडीह को सम्मानित किया गया. दूसरी ओर, पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के लिए पत्रकार चन्द्रकांत पारगीर, बैकुंठपुर (कोरिया), योगेश यादव (बलौदाबाजार), पत्रकार संजय राठौर, हरि अग्रवाल, दुर्गेश यादव (जांजगीर), तपेश शर्मा, रामनारायण गौतम (सक्ती) का सम्मान किया गया।

इस मौके पर चाम्पा एसडीएम नीरनिधि नन्देहा, चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार, भाजपा नेता गुरुदयाल पाटले, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, संरक्षक डॉ. सुरेश देवांगन, जे. बस्वराज, राघवेंद्र नामदेव, मूलचंद साव, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर, बलौदा जनपद उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव, आरसेटी डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण सिंकू, एस एस ठाकुर, जिला पंचायत एनआरएलएम से दशरथ साहू, क़ृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर खरे, श्रीमती आशुलता, सरपंच अनिता सपन मिरी, उपसरपंच चंदा सरवन कश्यप, सिवनी सरपंच लखेकुमारी चद्रकुमार राठौर, कोसमंदा सरपंच गजाधर कौशिक, लव गौतम, रामप्रकाश केशरवानी, संदीप तिवारी, गणेश साहू, राजू साहू, पुष्पलता ध्रुव, रोपेस्वरी निर्मलकर, विमला साहू,रेवती यादव, सुमित्रा यादव, साधना यादव, ललिता यादव, पुष्पा यादव, लक्ष्मीन यादव, संशीराम यादव, बिरीच राम यादव, पिंटू कश्यप, रामदयाल यादव, लोमस यादव, कैलाश बरेठ एवं यूनिसेफ़ की टीम का सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम का सफल संचालन ज्ञानोदय स्कूल जांजगीर के शिक्षक मूलचंद साव और आभार समाजसेवी डॉ. सुरेश देवांगन ने व्यक्त किया।

किसानों को पुलिस द्वारा जागरूक किया गया –

राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर किसान स्कूल बहेराडीह में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने किसानों को जागरूक किया. चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार ने किसानों को बताया कि अभी धान की बिक्री के बाद बैंक में रुपये लेने किसान पहुंचते हैं. ऐसे वक्त में किसानों से लूट, उठाईगिरी, चोरी की घटना होने की संभावना बनी रहती है. घटना से बचने के लिए किसानों को सभी जानकारी दी और अलर्ट रहने के टिप्स भी दिए।

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, लोगों ने सराहा –

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे लोगों ने खूब सराहा. छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति ने तालियां बटोरी, वहीं लोगों का भी खूब मनोरंजन हुआ. बेहतर प्रस्तुति करने वालों को नगद राशि से पुरस्कृत भी किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending