Connect with us

खबर रायगढ़

मुख्यमंत्री का प्रवास उर्मिला के परिवार के लिए लेकर आया खुशियों की सौगात ..

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर त्वरित अमल , शाम तक उर्मिला बिरहोर को मिला रोजगार ,

अपने ही गांव के कन्या आश्रम में अब काम करेगी उर्मिला ..

रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ जिले का भुईंयापानी प्रवास उर्मिला बिरहोर के परिवार के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिरहोर समुदाय की उर्मिला को तत्काल रोजगार मिल गया है। उर्मिला अब अपने गांव के कन्या आश्रम में काम करेगी। उर्मिला ने मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल के लिए आभार जताया है।

दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों से मुलाकात करने रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम भुईंयापानी पहुंचे थे। चर्चा के दौरान जब मुख्यमंत्री श्री साय को यह जानकारी मिली कि बिरहोर समाज की उर्मिला आठवीं तक पढ़ी हैं, तो उन्होंने आश्चर्य मिश्रित खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विशेष पिछड़े जनजातीय समुदाय में जब पढ़े-लिखे युवाओं की संख्या काफी कम है। ऐसे में उर्मिला का शिक्षित होना खुशी की बात है। उन्होंने तत्काल मौके पर ही कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को उर्मिला के लिए रोजगार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल से शाम तक उर्मिला को खुशखबरी मिल गई। उर्मिला अब अपने ही गांव कुर्रा के आदिवासी कन्या आश्रम में रसोईया के पद पर 30 दिसंबर से काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा प्राप्त बिरहोर समुदाय को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए जरूरी है, उन्हें शिक्षा और रोजगार से जोड़ा जाए। विशेष कर बिरहोर समुदाय की जो बच्चियां पढ़ी-लिखी हैं उन्हें रोजगार के अवसर मुहैय्या कराना चाहिए। इससे परिवार के साथ पूरे समुदाय के विकास की नींव सुदृढ़ होगी।

साय ने उर्मिला बिरहोर से यह भी पूछा कि उन्हें सरकार की किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उर्मिला ने बताया कि उनका राशन कार्ड बनाया गया है। अब राशन भी मिलेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न ..

सक्ती, जिले के समन्वय संस्था शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती में हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से जिले की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, हर माह मिल रहा आर्थिक संबल ..

महतारी वंदन योजना से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास, घर के खर्चों में निभा रहीं अहम भूमिका .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

डभरा में अवैध शराब का धंधा बेखौफ जारी, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश बेअसर, डभरा क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी अवैध शराब का कारोबार , पुलिस की सख्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले के ग्राम चंदली में आबकारी विभाग की दबिश, 11.16 लीटर अवैध शराब जब्त – एक महिला गिरफ्तार ..

डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल की टीम की बडी कार्रवाई, घर में बेचने के लिए रखी देशी-विदेशी शराब बरामद .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बिहान नर्सिंग होम में विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा, सोनोग्राफी सहित मिल रहा बेहतर इलाज ..

पेट-लीवर और मनोरोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, बिहान नर्सिंग होम में मरीजों के लिए विशेष परामर्श शिविर .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले के सकरेली (बा) और झालरौदा में विवाह समारोह में पहुंचे जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, वर–वधू को दिया आशीर्वाद ..

सक्ती, जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विवाह आशीर्वाद समारोह में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा शामिल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई, 16 दुकानों पर चालान, 2050 रुपये जुर्माना ..

तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत सक्ती में छापेमारी, पान दुकानों व स्टोर्स पर 16 चालानी कार्रवाई .. सक्ती, राष्ट्रीय तंबाकू...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त कल 13 मार्च को होगी जारी ..

छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानो को 498.83 करोड़ रुपये होंगे जारी , सक्ती जिलें के 88 हजार से...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय ..

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

दिल की बीमारी से जूझ रही बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन, ‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से हुआ सफल इलाज ..

‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ, परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending