Connect with us

खबर रायगढ़

विकसित भारत संकल्प यात्रा: स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 44 हजार से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य जांच ..

Published

on

विभागीय स्टॉल के माध्यम से लोग ले रहे शासकीय योजनाओं की जानकारी ..

रायगढ़, केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांव-गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से निर्धारित ग्राम पंचायतों में शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाये जा रहे है और जनसामान्य को मौके पर ही लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये 157 शिविर में अब 44 हजार 874 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया है। जिसमें टीबी संबंधी 27 हजार 786 लोगों का जांच किया गया है। जिसमें से 1734 मरीजों को रिफर किया गया है। इसी तरह प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत 60 लोगों की सहमति फार्म भराया गया। 50 निष्क्षय मित्र पंजीकृत किये गये। निष्क्षय पोषण योजना के तहत 11 बैंक खाते इकठ्ठा किये गये। लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरण किया गया। एनसीडी के तहत 2218 केश हायर सेन्टर में रिफर किया गया। हायपर टेंशन के लिए 18638 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया, जिसमें 1843 संभावित मरीज पाये गये। 18383 लोगों का मधुमेह रोग की जांच की गई। जिसमें 1457 संभावित मरीज पाये गये। 14352 लोगों का सिकल सेल की जांच की गई। जिसमें 211 संभावित मरीज पाये गये। 813 आयुष्मान कार्ड बनाया गया एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत् 8074 आयुष्मान कार्ड बांटा गया। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत् 493 हितग्राहियों द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया। 141 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर नाम दिया गया।

जिले के इन गांवों में कल पहुंचेंगी विकसित भारत संकल्प यात्रा का डिजीटल रथ ..

विकसित भारत संकल्प यात्रा का डिजीटल रथ कल 4 जनवरी को जिले के इन गांवों में पहुंचेगी। जहां केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी जाएगी। इनमें धरमजयगढ़ विकासखण्ड के ग्राम-पारेमर एवं कंचीरा, घरघोड़ा के चारभांठा एवं झरियापाली, खरसिया के राजघटा एवं पामगढ़, लैलूंगा के कूपाकानी एवं पाकरगांव, पुसौर के छपोरा एवं कोडापाली, रायगढ़ के देलारी एवं लाखा तथा विकासखण्ड तमनार के ग्राम-डोलेसरा एवं रोडोपाली शामिल है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री , प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जशपुर भी बनेगा ऐतिहासिक पहल का सहभागी ..

21 जून को रणजीता स्टेडियम में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन .. रायपुर, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

इतिहास में पहली बार रेल मानचित्र पर उभरेगा जशपुर ..

धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास के नए युग में प्रवेश करेगा क्षेत्र , मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..8 घंटे ago

295 करोड़ की विकास सौगात लेकर कल 14 जून को जांजगीर-चांपा आएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 341 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, पोंड़ी (राछा) में होगा भव्य आयोजन ..

जांजगीर-चांपा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 14 जून 2026 को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान नवागढ़...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

हाईवे पर उतरे एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, सड़क सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ढाबा संचालकों, ट्रक चालकों और टोल प्रबंधन को दिए सख्त निर्देश ..

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अव्यवस्था पर सख्त पुलिस, एसपी ने किया निरीक्षण, सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई की...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

बहू से दुष्कर्म व मारपीट का आरोपी ससुर को 7 घंटे में किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर करता रहा शोषण, बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती, थाना बाराद्वार...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन ..

लोक शिक्षण संचालनालय का कड़ा रुख- ऑफलाइन छुट्टी आवेदन पूरी तरह बैन, बायोमेट्रिक और टैज्ञ ऐप से दर्ज होगी उपस्थिति...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राज्यगीत, नए शिक्षा सत्र से सभी स्कूलों में अनिवार्य होगी नई व्यवस्था ..

शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश, तय हुआ स्कूलों का दैनिक शेड्यूल, प्रार्थना सभा, भोजन मंत्र और राज्यगीत का होगा नियमित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

16 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर होगा नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत, मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म और साइकिल का वितरण ..

15 जून तक स्कूलों की मरम्मत पूरी करने के निर्देश, प्रिंट-रिच और आकर्षक बनाए जाएंगे विद्यालय, शाला त्यागी बच्चों को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, सड़क जाम करने वालों पर कार्रवाई ..

यातायात प्रभारी वाई.एन. शर्मा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग, नियम तोड़ने वालों को दी कड़ी चेतावनी, किया चालान.. सक्ती, जिले...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending