Connect with us

खबर रायगढ़

बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करें तैयार – कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ..

Published

on

–

भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखकर बच्चों का करें कैरियर गाइडेंस ,

–

कलेक्टर ने शिक्षा के गुणवत्ता, पोषण और स्वच्छता के संबंध में दिए निर्देश ..

–

रायगढ़, बच्चों को बोर्ड परीक्षा की तैयारियों तक सीमित ना रखें, उन्हें कंपीटिशन एग्जाम के लिए भी तैयार करें। हमें बच्चों को भविष्य की संभावनाएं के अनुसार प्लानिंग कर तैयार करना होगा, जिससे उन्हें बेहतर और उज्जवल भविष्य मिल सके। इस कार्य में आपका महत्वपूर्ण योगदान होगा उक्त बातें आज कलेक्टर गोयल ने सृजन सभा कक्ष में शिक्षा गुणवत्ता, पोषण और स्वच्छता की बैठक में प्राचार्यो से कही।

कलेक्टर गोयल ने कहा कि वर्तमान में सभी स्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम तक सीमित रह गए हैं, आप सभी और बेहतर कर सकते हैं। हमें बच्चों को उच्च शिक्षा, प्रोफेशनल एग्जाम के लिये तयार करना होगा। हमारे जिले में अन्य जिले की अपेक्षा निजी क्षेत्र में अधिक जॉब्स हैं, लेकिन स्किल के अभाव में हम उन मौकों का लाभ नहीं उठा पाते, आपको उनमें स्किल डेवलप करना होगा। हमें नीट, जेईई जैसे कोर्स के लिए उन्हें तैयार करना होगा। इसके लिए एप्टीट्यूड टेस्ट करवाए। जिससे उनमें कंपीटिशन का भाव पैदा होगा। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में वार्षिकोत्सव का आयोजन कर, बच्चों को कार्यक्रम के माध्यम से मंच प्रदान करें। इससे उनकी झिझक दूर होगी। ऐसे कार्यक्रमों में अपने आसपास के योग्य व्यक्तियों को आमंत्रित कर मोटिवेशनल स्पीच के माध्यम से कैरियर गाइडेंस प्रदान करवाए, जिससे बच्चों को कैरियर चुनने में सहायता मिल सके।

कलेक्टर गोयल ने कहा कि बच्चों का पोषण आहार महत्वपूर्ण हैं। पोषण के लिए मध्यान्ह भोजन का बेहतर होना आवश्यक हैं। उन्होंने मध्यान्ह भोजन में मुनगा का भी उपयोग करने के लिए कहा। इसके साथ ही निजी स्कूल प्राचार्यो को कैंटीन से जंक फूड एवं कोल्ड ड्रिंक रिप्लेस करने को कहा ताकि बच्चों पौष्टिक आहार मिल सके।

स्वच्छता को लेकर बच्चों को करें जागरूक ..

कलेक्टर गोयल ने सभी प्राचार्यो को निर्देशित किया कि हमें बच्चों के व्यवहार में स्वच्छता को शामिल करना होगा। बच्चों को वाशरूम, टॉयलेट यूज करने के संबंध में यूनिसेफ द्वारा बनाए गए वीडियो का उपयोग करें, ताकि हमारे बाद अन्य कोई ऐसे स्थान को उपयोग करें तो किसी प्रकार की दिक्कत न हो। कलेक्टर गोयल ने कहा कि बालिकाओं के सेहत के लिए माहवारी स्वच्छता भी महत्वपूर्ण हैं। स्कूली शिक्षिका द्वारा ऐसे बच्चियों को माहवारी स्वच्छता के संबंध में चर्चा करते हुए यूनिसेफ के वीडियो के माध्यम जानकारी दे। इसके साथ ही स्वच्छता के अभाव में होने वाली समस्याओं की जानकारी देते हुए स्वच्छता के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

प्रमुख विकास कार्यों को गति दें- मुख्य सचिव विकासशील ..

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

दिवाली पर सक्ती विधानसभा को डॉ. चरणदास महंत की बड़ी सौगात, 2.96 करोड़ के 74 विकास कार्यों को मंजूरी ..

दृष्टिबाधित बच्चों के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत, गांव-गांव में बनेंगे छतदार चबूतरे, मुक्तिधाम, प्रतीक्षालय और मंगल...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की सराहनीय पहल, पहले वर्ष में ही पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल ..

प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर रेना जमील का...

खबर जशपुर ..1 दिन ago

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना...

खबर जशपुर ..1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण ..

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को मिली सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात , मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending