Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

समय-सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश ,

.
24 जनवरी को जिले के स्कूलों में चलाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड महाअभियान ,

.
पी एम आवास योजना की नियमित करें मॉनिटरिंग, समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश ..

.
जांजगीर-चांपा, कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टारेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह के तैयारियों की जानकारी लेते हुए गरिमामय आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागो को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल होंगे। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह के कल 24 जनवरी को फाईनल रिहर्सल में संबंधित विभागों को उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने 24 जनवरी को जिले के स्कूलों में चलाए जाने वाले आयुष्मान कार्ड महाअभियान में सभी मैदानी अमलों को सक्रिय हो कर शत प्रतिशत कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवासो का नियमित मॉनिटरिंग कर समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। समीक्षा बैठक में उन्होंने लक्षित स्वीकृत आवासों की समीक्षा करते हुए पूर्ण-अपूर्ण आवास, लंबित आवास और जीओ टैगिंग के कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जिले में शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को धान खरीदी कार्यों पर सतत मॉनिटरिंग करते हुए कोचियो और बिचौलियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संभावित बारिश को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी केंद्रों में बारिश से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत अब तक आयोजित किये गए शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों की जानकारी ली। उन्होंने धरती कहे पुकार, मेरी कहानी मेरी जुबानी सहित अन्य विविध आयोजन के अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाले जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला की सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए। कलेक्टर ने जाज्वल्यदेव महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला में सभी विभागों को जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से समय सीमा के बाहर के लंबित प्रकरण, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, सीजी पोर्टल, जनदर्शन तथा जन शिकायत के लंबित प्रकरणों का संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम पोषण अभियान, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही बैठक में नगरीय निकाय, स्वास्थ, मनरेगा, एसबीएम, आधार सीडिंग, जल-जीवन मिशन, वन विभाग, समाज कल्याण, सहित विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ आर. के. खुटे, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, गुड्डू लाल जगत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, संयुक्त कलेक्टर डॉ आराध्य राहुल कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं –

कलेक्टर आकाश छिकारा ने समय सीमा की बैठक के पश्चात आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से आमनागरिको की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में अकलतरा विकासखंड के ग्राम करूमहु निवासी श्रीमती निर्मला सिदार द्वारा सीमांकन कराये जाने, तहसील बम्हनीडीह के ग्राम सोंठी निवासी विरेन्द्र सिंह द्वारा रोजगार दिलाने, तहसील अकलतरा अंतर्गत ग्राम सराई पाली निवासी नीरज कुमार साहू द्वारा एनपीएस अंतर्गत जमा राशि आहरण करने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..7 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending