Connect with us

खबर रायगढ़

शिशु संरक्षण माह का हुआ जिला स्तरीय शुभारंभ ..

Published

on

22 मार्च तक चलेगा शिशु संरक्षण माह, स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी सत्रों में दी जाने वाली सेवाओं का लाभ लेने हेतु किया आग्रह ..

रायगढ़, शिशु संरक्षण माह के जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह का आयोजन आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-गाँधी नगर के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.एन. मंडावी ने जिलेवासियों से 16 फरवरी से 22 मार्च तक शिशु संरक्षण माह के दौरान सभी सत्रों में दी जाने वाली सेवाओं का लाभ लेने हेतु आग्रह किया।

विटामिन ए का नियमित खुराक प्रत्येक छ: माह में एक बार लेने से बच्चों में रतौंधी, दस्त, श्वांस, संक्रमण, बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है, अत: 9 माह से 5 वर्ष के सभी बच्चों को विभिन्न रोगों से बचाव करने वाली विटामिन की खुराक अवश्य पिलायें। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी. पी. पटेल, ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-गाँधीनगर के प्रांगण में आयोजित शिशु संरक्षण माह के जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह में दी जाने वाली सेवाओं की जानकरी दी। उन्होंने कहा कि सभी हितग्राहियों 9 माह से 5 वर्ष के बच्चे एवं गर्भवती माताओं को नौ जानलेवा बीमारियों तथा टेटनेस से बचाव हेतु टीके लगवायें। शिशु संरक्षण माह के दौरान मंगलवार और शुक्रवार को जिले के सभी गांव एवं शहरी क्षेत्र में आयोजित टीकाकरण सत्रों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दी जाने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठायें।

इस अवसर पर विवेक रंजन सिन्हा, श्रीमती नीलमरंजू संजय, सुभाष पाण्डेय, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी. पी. पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पी. डी. बस्तिया, डॉ. राजेश मिश्रा जिला सलाहकार आर. एम. एन. सी. एच. ए, उम्मेद राम पटेल स्वास्थ्य प्रशिक्षक, श्रीमती उमा महंत प्रभारी जिला मिडिया अधिकारी, पंकज मिश्र व्ही. सी. सी. एम, हलधर यादव कोल्डचैन टेक्निशियन, सुनील पटेल एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-गाँधी नगर के समस्त स्टॉफ तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर5 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़6 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...7 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending