Connect with us

Uncategorized

जिले में आयोजित विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन सुनने बड़ी संख्या में पहुँचे लोग ..

Published

on

जे.एल.एन. कॉलेज मैदान सक्ती में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में आमजन हुए शामिल ,

.

विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी और किया गया लाभान्वित ..

सक्ती, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन – जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ जिला स्तरीय कार्यक्रम जे.एल.एन. कॉलेज मैदान सक्ती में आयोजित किया गया। इसके साथ ही जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुनने बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं आम नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा कर्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण किया गया। जिले में आयोजित कार्यक्रम स्थल में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रदेश में 34 हजार 427 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इनमें 18 हजार 897 करोड़ रुपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15 हजार 530 करोड़ रुपए की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान है। विकसित छत्तीसगढ़ से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान हैं। प्रतिभाशाली नौजवान हैं, और प्रकृति का खजाना है। यहां विकसित होने की सारी संभावना मौजूद है। आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट हैं। इनसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बहनों को महतारी वंदन योजना की बधाई देता हूँ इससे लाखों महिलाओं को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 34 हजार 427 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे। इन परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को संवारने के हमारे महती प्रयासों को बल मिलेगा और विकसित भारत के प्रधानमंत्री के सपने को विकसित छत्तीसगढ़ बनाकर हम पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक योजनाओं की राशि भी भेंट की। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभान्वित किया गया।

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न लोगों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम में 4 मेडिकल सर्टिफिकेट, 70 ओ.पी.डी. , 52 सिकलिंग टेस्ट, 52 हिमोग्लोबिन टेस्ट, 52 हाइपरटेंसन स्क्रीनिंग और 52 डायबिटीज स्क्रीनिंग की गयी। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के 228647 राशनकार्ड प्रचलित हैं जिनमे से 86% कार्डो का सत्यापन किया जा चुका है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज नवीनीकृत राशन कार्डो का विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में 254 राशनकार्डो का वितरण नगर पालिका सक्ती के माध्यम से किया गया।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम में ग्राम सकरेली कला विकासखंड सक्ति के कुल 45 कृषको को सोइल हेल्थ कार्ड योजना के तहत सोइल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा विधानसभा जैजैपुर के अन्तर्गत कुल 22 और विधान सभा चंद्रपुर के अन्तर्गत कुल 16 सोइल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया। खरीफ 2024-25 हेतु 12 कृषको के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म भी जमा किया गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम में जिलापंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल, श्रीमती विद्या सिदार, अधिवक्ता चितरंजय पटेल, प्रेमलाल पटेल, रामनरेश यादव, सुरेश कृपलानी, धरम रात्रै, कमलेश जांगड़े, मनोज सोनी, अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लाकड़ा, जिला पंचायत परियोजना निदेशक बी.पी.भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. खरे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

एलईडी टीवी के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हुआ लाईव संबोधन –

कार्यक्रम में एलईडी टीवी के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाईव संबोधन दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर छत्तीसगढ़ वासियों को 34 हजार 427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास कर विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण यहां के गरीबों, युवाओं और महिलाओं के आर्थिक उन्नति एवं आधारभूत संरचना के विकास से होगा और इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। निश्चित रूप से इसका लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की सौगात देने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार –

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के लिए 34 हजार 427 करोड़ रूपए के 10 परियोजनाओं का सौगात देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विकास के वादे के साथ छत्तीसगढ़ सरकार लगातार काम कर रही है। ‘‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’’ के माध्यम से विकास के नए युग का शुरूआत होगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending