Connect with us

खबर कोरबा

कांग्रेस की सरकार दूर करेगी गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी – सांसद ज्योत्सना महंत ..

Published

on


जनसंपर्क के दौरान सांसद ज्योत्सना महंत को सुनने उमड़ रहे हैं ग्रामीण जन ..


कोरबा, लोकसभा से सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत संसदीय क्षेत्र अंतर्गत गांवों के दौरे पर लगातार चल रही हैं। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उचलेंगा, मोरगा, खूंटामुड़ा, केंदई, कोटखर्री आदि गांवों में सांसद पहुंचीं। सरल व सहज सांसद को अपने बीच पाकर ग्रामवासी गदगद नजर आए। उन्होंने सांसद का परंपरागत स्वागत किया।

इस दौरान सांसद ने कहा कि आप सबको मिलकर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार लाना है और कोरबा में भी कांग्रेस को जिताना है। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर मनरेगा के मजदूरों को दोगुनी 400 रुपए मजदूरी मिलेगी। गरीब परिवार की महिलाओं को साल में 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। सांसद ने कहा कि आज गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी बड़ी समस्या के रूप में देश के सामने खड़ी है जिससे कांग्रेस ही छुटकारा दिला सकती है। गरीबी दूर करने के लिए आप सभी मतदाता 7 मई को मतदान केन्द्र में जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें और सरकार चुनकर समस्याओं से छुटकारा पाएं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस को 5 साल का मौका देकर देखें, सबके लिए बेहतर न्याय और कार्य होगा। यदि फिर से भाजपा की सरकार बनती है तो इसके बाद कोई चुनाव नहीं होगा, क्योंकि वे संविधान को बदल देंगे। आदिवासियों और उनके जल-जंगल-जमीन पर खतरा मंडराएगा और अडाणी-अंबानी कोयला खोदेंगे। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि गणो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


दुकानों में खरीदी भी की सांसद ने ..


सरल व सहज सांसद ने मोरगा बाजार में लोगों को संबोधित करने के बाद खरीदारी करने भी निकल पड़ी। उन्होंने मनिहारी सामानों सहित सब्जी आदि की भी खरीदारी की। इस दौरान व्यवसायियों से उन्होंने चर्चा कर समर्थन मांगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए- मुख्य सचिव विकासशील ..

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण , 15 नवंबर से पहले फसलों की गिरदावरी का कार्य पूर्ण करने...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश ..

सभी जिलों में तत्काल होगा फसल क्षति का सर्वेक्षण, आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्र किसानों को मिलेगी सहायता...

खबर सूरजपुर ..16 घंटे ago

अब रेडक्रॉस को मिलेगी नई पहचान, तीन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी ..

शोमनाथ चौबे बने जिला रेडक्रॉस अधिकारी, मो. गौस बेग और सुरविंद कुमार गुर्जर को सहायक अधिकारी का दायित्व , चेयरमैन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बड़ी खबर: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक और सहायक शिक्षक पदों पर आवेदन का अंतिम मौका आज ..

30 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक ही भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म , 16 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

बाराद्वार के मुक्ताराजा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर महुआ शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने दबिश देकर पकड़ा मामला, आरोपी महिला जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में अवैध...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

छह दिन से फरार हत्या का आरोपी जंगल से गिरफ्तार ..

गाली-गलौज के विवाद में महिला की हत्या का आरोप, बिलाईगढ़ के खुर्सुला-बकलीपाली जंगल में छिपा था आरोपी .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती के 85,450 किसानों को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त ..

30 अक्टूबर को खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपये, जिलेभर में मनाया जाएगा पीएम किसान उत्सव दिवस .. सक्ती, प्रधानमंत्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित तपेश शर्मा, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर ..

अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती को बताया सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल , श्री सिद्ध हनुमान...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को प्रेमनगर दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर रेना जमील ने तैयारियों का लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश .. सूरजपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ..

कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के दिए निर्देश .. रायपुर, बंगाल की खाड़ी में उठे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending