Connect with us

खबर कोरबा

25 मिनट के भाषण में अमित शाह ने महंगाई, बेरोजगारी, किसान, मजदूर तक का जिक्र नहीं किया ..

Published

on


डॉ.महंत ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री कटघोरा आकर भी इससे सटे हसदेव अरण्य क्षेत्र में लाखों वृक्षों की कटाई के मामले में चुप्पी साधे रहे ..


कोरबा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कोरबा लोकसभा क्षेत्र के ग्राम पसान में जनसमूह को संबोधित किया। एक ओर जहां कटघोरा में भाजपा के केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी सभा ले रहे थे तो दूसरी ओर पसान में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे रहे।

अपने प्रचार के दौरान डॉ. महंत ने अमित शाह की सभा को लेकर कहा कि उन्होंने तो अपने लगभग 25 मिनट के भाषण में कटघोरा का नाम तक नहीं लिया। अमित शाह ने महंगाई, बेरोजगारी, किसान, मजदूर तक का जिक्र नहीं किया। वे राम-रहमान, हिन्दू-मुसलमान की बात करते रहे। 25 साल का एजेंडा जनता पर थोप कर चले गये। वे आरक्षण की बात तो किये लेकिन लोकसभा का उद्घाटन, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दलित पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू को आमंत्रण तक नहीं दिया। जहां अमित शाह 20 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने की बात का झूठ परोस कर चले गए वहीं 80 करोड़ गरीबों को मिल रहे चावल में कटौती की बात पर कुछ नहीं बोले। कोरोना का टीका पर बखान तो किया लेकिन टीका बनाने वाली कंपनी से कितना चन्दा लिया गया, यह नहीं बताए। इलेक्टोरल बॉन्ड पर भी वे कुछ नहीं बोले। 19 साल के जवानों को ये लोग रिटायरमेंट दे रहे हैं। डॉ.महंत ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री कटघोरा आकर भी इससे सटे हसदेव अरण्य क्षेत्र में लाखों वृक्षों की कटाई के मामले में चुप्पी साधे रहे। सरोज पाण्डेय हर बार, बार-बार गांव आती-जाती रही हैं, इतना बड़ा झूठ बोलकर वे यह बताकर चले गये कि झूठ बोलो, बार-बार बोलो, जोर-जोर से बोलो। उन्होंने 400 पार का नारा इसलिए दिया क्योंकि आरक्षण को खत्म करना है। गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी पूरी सभा में 15 लाख का वादा, विदेशों से काला धन लाने की बात का वादा, 500 रूपए में सिलेंडर देने का वादा, किसानों की कर्ज माफी के विषय पर एक भी बात नहीं की। डॉ.महंत ने कहा कि भाजपा के नेता इस चुनाव में डरे हुए हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी जमीन खिसक रही है इसलिए वे लच्छेदार भाषणों में जनहित के मुद्दों को, जनता की जरूरतों व उनकी आवाज को गायब कर रहे हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली5 घंटे ago

शिक्षा की गुणवत्ता और संस्कारों को मजबूत बनाने पर जोर, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा ..

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में आचार्य मासिक बैठक संपन्न, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लक्ष्य पर हुआ मंथन...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

कुरदा में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच ..

डभरा के गोबरा गांव में 30 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण पूरा, प्रशिक्षण से लेकर स्वरोजगार तक मिलेंगी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर सक्ती भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन ..

कांग्रेस सांसद के खिलाफ धरने पर बैठीं महिला कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग .. सक्ती, महिलाओं और...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

फोन-पे के जरिए ठगी का नया तरीका, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी ..

गांवों के चॉइस सेंटर संचालक ठगों के निशाने पर, अर्जेंट पैसों की जरूरत बताकर खाते में डलवा रहे रकम .....

खबर खरसिया ..1 दिन ago

बरगढ़ में निकली भव्य कलश यात्रा, विधि-विधान से हुई घटस्थापना ..

जय माता दी के जयकारों से गूंजा भाठागांव, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ .. खरसिया,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं ..

मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित ..

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज 21 अक्टूबर से, मैदान में उतरेंगी छह फ्रेंचाइजी टीमें ..

पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह होंगे लीग के ब्रांड एंबेसडर, ओलंपियन खिलाड़ियों के दम पर सजेगा हॉकी का महासंग्राम ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी श्रमिक परिवार की मददगार, ममता यादव को मिले 20 हजार रुपये ..

प्रसव के बाद नवजात के पोषण, दवाइयों और देखभाल में मिली आर्थिक राहत, श्रमिक परिवार ने जताया आभार .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending