Connect with us

खबर बिलासपुर

मतदाता जागरूकता के लिए दीपदान संग मतदान कार्यक्रम ..

Published

on


18 हजार जगमगाते दीपों से दिया मतदान का संदेश ,

दीपदान कर लिया गया शत प्रतिशत मतदान का संकल्प ,

दीपों की श्रृंखला से जगमगा उठा हैप्पी स्ट्रीट ..


बिलासपुर, लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान को लेकर स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में हर वर्ग अपनी प्रभावी सहभागिता निभा रहा है। इसी क्रम में लोकतंत्र के महापर्व के लिए मतदाताओं को जागरूक करने शनिवार शाम दीपदान संग मतदान कार्यक्रम का आयोजन हैप्पी स्ट्रीट में किया गया।

श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहरवासी उत्साह एवं खुशी के साथ शामिल हुए। 18 हजार दीपों की श्रृंखला से हैप्पी स्ट्रीट जगमगा उठा। दीपों से चुनाव का पर्व देश का गर्व और शत प्रतिशत मतदान जैसी आकृति बनाई गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने इस पूरे आयोजन के लिए श्रम विभाग, एनएसएस, और अन्य लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मतदान को एक उत्सव के रूप में मनाना है। घर घर दस्तक देकर हर एक मतदाता को मतदान के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से मतदान करने की अपील की। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री आर पी चौहान ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की।

कार्यक्रम में सभी ने लोकसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ ली। इस अवसर पर नन्हें बालक अयान टुटेजा ने मतदाता जागरूकता से संबंधित स्व रचित गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त आर के प्रधान, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ओम पांडे, अटल बिहारी वाजपेई विश्विद्यालय के एनएसएस प्रभारी मनोज सिन्हा, स्वयंसेवक, एनजीओ के पदाधिकारी सहित शहर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़16 घंटे ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...5 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending