Connect with us

खबर सक्ती ...

जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

Published

on


हर्षोल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे बच्चे


सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती द्वारा जिले में 20 मई से 09 जून 2024 तक जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज सुबह नंदेलीभाठा खेल मैदान सक्ती में किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती के एस पैकरा सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। एसडीएम पैकरा ने अपने उद्बोधन में खेल के महत्व और जीवन में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए खेल प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए कहा। वरिष्ठ अधिवक्ता चितरंजन पटेल तथा एन पी गोपाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेश जयसवाल प्रभारी प्राचार्य हायर सेकेण्डरी स्कूल खैरा द्वारा किया गया। ग्रीष्मकालीन शिविर में हर्षोल्लास और पूरे उत्साह के साथ बच्चे शामिल हो रहे है।

इस शिविर में सक्ती जिले के बालक और बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है, उक्त खेल प्रशिक्षण शिविर में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक और शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक उपस्थित होकर भाग ले सकते है। इस खेल प्रशिक्षण शिविर में सक्ती जिले के जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ीयों को निम्नांकित खेल विधा बैडमिंटन, बालीबाल, फुटबाल, कबड्‌डी, खो-खो, एथलेटिक्स तथा ओलंपिक में शामिल खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर खेल अधिकारी हरी पटेल, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजन पटेल, फुटबाल संघ के सचिव दीपक गुप्ता, कराटे संघ से स्नेहाशीष डे , जिला ओलंपिक संघ के सचिव एन पी गोपाल, सुश्री सीमा यादव, दादू राम केवट, बालीबाल संघ से रमापति देवांगन, जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज, जिला कबड्डी संघ से सचिव अनिल कुमार सिंह कुर्रे, बाबू लाल सिदार सहित गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी और प्रतिभागी बच्चे उपस्थित थे। उपरोक्त ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए चंद्र प्रकाश तिवारी, जय प्रकाश बघेल, देवाशीष बनर्जी, व्यायाम शिक्षकगण भोग सिंह कंवर, अनीस जयसवाल, विनोद उरांव, विजय, कलेश्वरी साहू , मोहन सिंह राठिया, किरण सिंह, निशा साहू , बबिता गोंड, किशन रात्रे आदि का सहयोग हैं। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रर्दशन जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरि पटेल ने किया। उक्त शिविर का समापन 9 जून को होगा।


समर कैंप के पहले दिन 100 मीटर दौड़ और कराटे प्रदर्शन के साथ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत ..

जिले के सक्ती नगर स्थित नंदेलीभाठा खेल मैदान में समर कैंप की आज से शुरुआत हुई है। पहले दिन 100 मीटर दौड़ और कराटे प्रदर्शन सहित अन्य खेलो के साथ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई तथा पंजीयन कार्य किया गया।

इस समर कैंप में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार खेल और अन्य एक्टिवीटिज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से बच्चे जो भी सीखेंगे उसका आगे भी वह बेहतरीन प्रदर्शन कर पाएंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...22 मिनट ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..22 घंटे ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा22 घंटे ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

जनदर्शन में फिर खुली सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत, 22 फरियादें लेकर पहुंचे ग्रामीण ..

किसी को पेंशन नहीं मिली तो कोई पीएम आवास की किस्त को तरसा, किसान सम्मान निधि से लेकर जन्म प्रमाण...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले मे भव्य और गरिमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां करे सुनिश्चित – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🛑 “अतुल शक्ति न्यूज़” की खबर का असर: लिखित आश्वासन के बाद टूटी भूख हड़ताल की जिद, 20 दिन में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का भरोसा ..

🛑 तीन साल से दफ्तरों के चक्कर, जनदर्शन में शिकायत भी बेअसर; खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending