Connect with us

खबर सक्ती ...

लोकसभा निर्वाचन – 2024: मतगणना कार्य के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन ..

Published

on

मतगणना के लिए मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर एवं टेबुलेशन प्रभारी को दिया गया प्रशिक्षण ,

प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और मतगणना दिवस को तालमेल के साथ कार्य करने किया गया प्रोत्साहित ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो के दिशा-निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन – 2024 के तहत मतगणना कार्य के लिए आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में काऊंटिंग पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर और टेबुलेशन प्रभारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत पूरी सतर्कता से त्रुटिरहित कार्य करने के निर्देश दिए गए। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 04 जून को मतगणना कार्य होना है, जिसके लिए आज प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समन्वय एवं तालमेल के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना कार्य की संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी सुझाव एवं निर्देश दिए गए। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना के पूर्व की तैयारी, इव्हीएम से मतगणना की व्यवस्था, काउंटिग प्रोसीजर व्यवस्था, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के पालन के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में कण्ट्रोल यूनिट के मतों की गणना की संपूर्ण प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया।

प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा ने कहा की मतगणना से सम्बंधित सभी जरुरी प्रक्रियाओं तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं को सभी अधिकारी कर्मचारी अच्छी तरह से समझ लें तथा किसी भी प्रकार की शंका होने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में ही मास्टर ट्रेनर तथा संबंधित अधिकारी से उसका उपाय समझे। ताकि मतगणना करते समय किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। उन्होंने बताया कि 04 जून को कृषि उपज मंडी परिसर, नंदेली भांठा में मतगणना कार्य की जाएगी। गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सक्ती-35, चंद्रपुर- 36 और जैजैपुर-37 के इव्हीएम मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाए जाने हैं।

इस दौरान सक्ती एआरओ के एस पैकरा , चंद्रपुर एआरओ बालेश्वर राम , जैजैपुर एआरओ रूपेंद्र पटेल, डाक मतपत्र नोडल अधिकारी विश्वास कुमार, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, मतगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर, टेबुलेशन प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending