Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जीवनदीप समिति कार्यकारिणी की बैठक संपन्न ..

Published

on

नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता – कलेक्टर ,

ओपीडी बढ़ाने के दिए निर्देश, लगाए गांव गांव में स्वास्थ्य शिविर ,

जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण ..


जांजगीर-चांपा, कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बैठक में कलेक्टर ने एजेंडावार कार्यों पर चर्चा की एवं जीवन दीपसमिति के आय-व्यय का ब्यौरा एवं अनुमोदन किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ओपीडी की संख्या बढ़ाए और गांव गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला चिकित्सालय जांजगीर में मुख्य द्वार से मरचुरी कक्ष तथा ई.सी.टी.सी.भवन तक सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य, 40 बिस्तरीय मेटरनिटी वार्ड निर्माण कार्य, परिसर में 33 के.व्ही.ए. विद्युत लाईन का स्थान्तरण कार्य, समस्त शौचालय का उन्नयन, मरम्मत कार्य, परिसर में स्थापित डेलीनिड्स एवं कैन्टीन का उन्नयन कार्य की जानकारी ली। इसके अलावा सीपेज रोकथाम हेतु 01 लाख लीटर क्षमता की ओव्हर हेड वॉटर टैंक निर्माण कार्य, कारपेन्टर, राजमिस्त्री, माली तथा आयुष्मान भारत अंतर्गत 04 कम्प्यूटर ऑपरेटर की जीवन दीप समिति अंतर्गत कार्य लिये जाने के संबंध में, जिला चिकित्सालय जाजगीर के रिक्त पदों के विरूद्ध भर्ती के संबंध में, जिला चिकित्सालय जांजगीर के एस.एन.सी.यू. में भर्ती बच्चों के माताओं के लिए कक्ष निर्माण के संबंध में चर्चा एवं मैदानी स्तरो में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने के संबंध सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान कहा कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे है उनको समय सीमा में पूर्ण किया जाए। इस दौरान उन्होंने बल्ड डोनेशन के लिए लगातार कैंप लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रतिदिन की जा रही ओपीडी की जानकारी भी ली और डॉक्टर से चिकित्सा संबंधी जानकारी ली और मरीजों के बेहतर इलाज को लेकर सुझाव भी लिए। इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वाति वंदना सिसोदिया, सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत, डीपीएम उत्कर्ष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


कलेक्टर ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का किया अवलोकन –

कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज जिला अस्पताल के विभिन्न कक्ष का निरीक्षण किया और स्टॉक पंजी से मिलान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (पहल), दीर्घायु वार्ड, श्रवण एवं वाक कक्ष, स्टोर रूम, भौतिक चिकित्सा एवं परामर्श विभाग आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाईयो का मिलान स्टॉक पंजी से करने के निर्देश दिए। स्टॉक पंजी में एंट्री नहीं होने पर संबंधितों को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने सभी स्टाफ को कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इस दौरान ओपीडी की भी जानकारी लेते हुए उसे बढ़ाने के निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली11 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending