Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षारत्न सम्मान से नवाजा गया ..

Published

on

जांजगीर-चांपा, डॉ आम्बेडकर एजुकेशन सोसायटी जांजगीर द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षारत्न सम्मान 2024 से नवाजा गया। यह सम्मान समारोह सह शैक्षिक कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम ऑडिटोरियम जांजगीर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने सभी उपस्थित बच्चों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षा के बहुआयामी लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी धन में श्रेष्ठ धन है, जिसे आपसे न कोई चुरा सकता है न कोई बंटवारा कर सकता है। यह वह धन है जिसे जितना बांटो उतना ही बढ़ता है। शिक्षा के माध्यम से हम व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का पथ प्रशस्त करते हैं।

एस पी वैद्य अपर कलेक्टर जांजगीर के अध्यक्षता में यह समारोह आयोजित हुआ जिसमें उन्होंने इन टॉपर्स बच्चों को समाज और राष्ट्र का गौरव बताया। इन शिक्षरत्नों को वे आगे भी मन लगा कर पढ़ने और अपने उच्चतम लक्ष्य को हासिल करने के लिए संघर्षरत रहने के लिए कहा। इस कड़ी में अंतरराष्ट्रीय वक्ता डॉ प्यारेलाल आदिले जी को बच्चों ने खूब सराहा। उन्होंने अपने वक्तव्य के दौरान शिक्षा-अच्छी शिक्षा, विद्यार्थी-अच्छे विद्यार्थी, शिक्षक-अच्छे शिक्षक पर चर्चा करते हुए उच्चतम सफलता के दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। अंतराम केशी जी ने अपने वक्तव्य में जीवन में सपने देखने के मायने बताया और उसे साकार करने के डी फार्मूला पर चर्चा किया। इस मौके पर उपस्थित नवागढ़ बीईओ वी के लहरे ने पढ़ाई में लगन और अगन को जरुरी बताया। विजय बौद्ध और एच सी मिरी भी अपने बहुमूल्य उदगार से सदन को अवगत कराया। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन कुंज किशोर द्वारा किया गया। धन्यवाद भाषण में बी आर रत्नाकर ने बच्चों की प्रेरणादायी सफलता और उनकी खुशी को संस्था का हर्ष का विषय बताया।

कार्यक्रम में कक्षा 10 वीं और 12 वीं में 80% या उससे अधिक अंक लाने वाले करीब 70 बच्चे और उनके पालकगण शामिल हुए। छत्तीसगढ़ अज्जाक्स के महासचिव पी एल महिपाल, डॉ अलोक मंगलम, डॉ एस एल ओग्रे, भूपेंद्र जांगड़े, जगजीवन बनर्जी, उत्तरा आनंद, साहेबलाल दिवाकर, पी आर रात्रे, रोहित खूंटे, श्रीमती पदमा बनर्जी, श्रीमती कालींद्री मिरी, श्रीमती कुसुमलता पाटले सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद, सामाजिक चिंतक, विचारक आदि बुद्धिजीवीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों और पालकों को एक-एक फलदार पौधा भी भेंट किया गया। अंत में ऑडिटोरियम प्रांगण में श्री एस पी वैद्य और श्रीमती सिंधु वैद्य सहित समिती के सदस्य गणों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संचेतना विकास का संदेश दिया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..13 घंटे ago

13 से 19 जुलाई तक जिला अस्पताल में किशोरियों को निशुल्क लगेगा एचपीवी वैक्सीन ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं के लिए 13 से 19 जुलाई तक जिला...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए ने उपचार और पोषण सुधार का उठाया जिम्मा ..

कलेक्टर की पहल को मिला चिकित्सकों का साथ, एक माह बाद फिर होगा बच्चों के स्वास्थ्य का मूल्यांकन .. सारंगढ़-बिलाईगढ़,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

कलेक्टर के सख्त निर्देश: स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने 12 सूत्रीय आदेश जारी ..

कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, हर माह होगा सामूहिक पुस्तक वाचन, सभी विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन ..

धमतरी के 10 वर्षीय त्रिशांत का हुआ सफल और पूर्णतः निःशुल्क हृदय ऑपरेशन , लाडले को स्वस्थ देख परिजनों की...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती में संगठन को मिली नई मजबूती, दीपक अग्रवाल बने जिला मुख्यालय प्रभारी ..

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, जिला मुख्यालय की कमान संभालेंगे अब दीपक अग्रवाल .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

परसदा खुर्द में दिल दहला देने वाली वारदात: 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार ..

पैसों का लालच देकर ले गया, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट: शव खेत में गाड़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश...

खबर रायगढ़22 घंटे ago

🚨 मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद” ..

🚨 एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में निरूद्ध आरोपी वसीम पर महिला थाना में दर्ज है प्रताड़ना, राजद्रोह और राष्ट्रीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पुरानी पेंशन सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ का धरना, 15 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन कामबंद की चेतावनी ..

रायपुर, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों को...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने संभाली स्वच्छ सूरजपुर अभियान की कमान, जिला स्तरीय श्रमदान में किया जनभागीदारी का आह्वान ..

बड़कापारा छठ तालाब परिसर में श्रमदान व पौधारोपण, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. सूरजपुर, “स्वच्छ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending