Connect with us

खबर कोरबा

बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सील, निजी पैथोलैब पर कसने लगा शिकंजा ..

Published

on

पैथोलॉजिस्ट का शपथ पत्र एवं वांछित दस्तावेज जमा करने के सख्त निर्देश ..

कोरबा, जिले में जगह-जगह संचालित हो रहे पैथोलॉजी लैब/ कलेक्शन सेंटर में हो रही नमूनों की जांच को लेकर सवाल उठे हैं। बिना विशेषज्ञ की उपस्थिति के रक्त आदि नमूनों की जांच हो रही है। पैरामेडिकल स्टाफ के भरोसे संचालित हो रहे अधिकांश लैब की जांच रिपोर्ट भी सवालों के घेरे में रही है। दूसरे जिले में बैठकर पैथोलॉजिस्ट के द्वारा कोरबा जिले में संचालित हो रहे कलेक्शन सेंटर के जरिए मरीज को जांच रिपोर्ट देने और इसमें भी अपना नमूना हस्ताक्षर (कंप्यूटराइज) देने की लगातार मिल रही शिकायतों पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। कटघोरा में संचालित बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर को लेकर भी इस तरह की शिकायतें थी जिसका संचालन बिलासपुर में निजी अस्पताल का संचालन करने वाले डॉ.दिग्विजय सिंह के द्वारा किया जा रहा है, उक्त सेंटर को सील करने की कार्रवाई खंड चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में की गई।

स्वास्थ्य विभाग की सख्ती बढ़ने के साथ ही नियम-कायदों को ताक पर रखकर और मात्र ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद अनुमति मिलने से पहले ही दुकानदारी चला रहे लैब संचालकों में हड़कम्प मच गई है। ऐसे सभी लैब भी चिन्हित किए जा रहे हैं जो अनुमति मिलने की प्रक्रिया जारी रहने के दौरान ही नमूने एकत्र कर जांच रिपोर्ट भी जारी कर रहे हैं। उन पर सख्त कार्रवाई की तैयारी हो रही है। इस कड़ी में निर्देश जारी कर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. SN केशरी ने जिले के समस्त पैथोलॉजी लैब/कलेक्शन सेंटर के संचालकों को पैथोलॉजिस्ट का शपथ पत्र व स्टॉफ की जानकारी प्रस्तुत करने निर्देशित किया है।
CMHO ने बताया कि विषयान्तर्गत शिकायत प्राप्त हो रही है कि पैथोलॉजी लैब में पैथालॉजिस्ट उपस्थित नहीं रहते हैं। इसलिए संचालकों, सभी निजी पैथेलॉजी लैब/माइनर लैब/कलेक्शन सेंटर में सेवा देने वाले पैथोलॉजिस्ट, मेडिकल ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ की शैक्षणिक योग्यता, रजिस्ट्रेशन एवं संस्था में सेवा देने व समय के संबंध में शपथ पत्र संबंधित दस्तावेज तीन दिवस के भीतर CMHO कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने कहा गया है।

झोलाछाप डॉक्टरों पर भी कार्रवाई का फरमान जारी –

कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, कोरबा (शहरी), पताढ़ी, करतला, कटघोरा, पाली एवं पोडीउपरोड़ा को पत्र लिखकर कोरबा जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के विरूध्द कार्यवाही करने बावत निर्देशित किया गया है।

कार्यालय, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा के आदेश के माध्यम से जिले में बिना डिग्री वाले चिकित्सा व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों की लापरवाही से जन सामान्य में होने वाले असमायिक मृत्यु को रोकने के लिए अवैध चिकित्सकों के विरूध्द विशेष अभियान चलाकर नियंत्रित करने हेतु विकास खण्ड स्तरीय निरीक्षण दल गठन किया गया है। समन्वय बनाकर बिना डिग्री वाले चिकित्सकों के विरूध्द नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया गया है। कहा गया है कि पूर्व में उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार कार्यालय द्वारा भी समय-समय पर झोलाछाप व्यक्तियों के विरूध्द कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था।

अत: उपरोक्तानुसार समन्वय बनाकर 7 दिवस के भीतर बिना डिग्री वाले चिकित्सकों के विरूध्द नियमानुसार कार्यवाही कर अधोहरताक्षरकर्ता CMHO कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें। यदि कार्यवाही नहीं करने की स्थिति में किसी प्रकार की विपरित परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो संपूर्ण जवाबदारी आपके (BMO) स्वयं की होगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती मे सुशासन के दावों के बीच दो बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए भूख हड़ताल! ..

तीन साल से दफ्तरों के चक्कर, जनदर्शन में शिकायत भी बेअसर; दो बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए परिवार...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

जिले में अब तक 712.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.8 मिमी हुई बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 842.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण ..

विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों को मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर .. सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : जिले में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जा रही कृमिनाशक दवा ..

सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में अभियान जारी, 17 अगस्त को होगा मॉप-अप दिवस .. सक्ती, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

मलेरिया रोधी अभियान के तहत जिलेभर में कीटनाशक छिड़काव, जनजागरूकता पर जोर ..

बारिश में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, घर-घर पहुंच रही टीमें .. सक्ती, राष्ट्रीय वेक्टर जनित...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

15 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा ..

बिलासपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण , सक्ती...

खबर सूरजपुर ..23 घंटे ago

पश्चिम बंगाल से सूरजपुर तक गूंजी समर्पण की गाथा, बाबूलाल अग्रवाल व संस्कार अग्रवाल को राष्ट्रीय संगठनात्मक सम्मान ..

भाजपा पश्चिम बंगाल ने भेजा विशेष प्रशस्ति पत्र, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता की हुई सराहना .. सूरजपुर, राजनीति...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व आदिवासी दिवस पर गरजे डॉ. चरणदास महंत, बोले- आदिवासी एकजुट होकर जल, जंगल और जमीन की करें रक्षा ..

सक्ती के देवांगन सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ सर्व आदिवासी सम्मेलन, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और आदिवासी संस्कृति को...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

विश्व आदिवासी दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ..

आदिवासी समुदाय को संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी .. सक्ती, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तालुका...

खबर बिर्रा ..2 दिन ago

महानदी पुल बना मौत का पुल! बड़े-बड़े गड्ढे, झांकते सरिए और टूटी रेलिंग से हर पल हादसे का खतरा ..

बसंतपुर-सलिहाघाट के बीच जर्जर पुल पर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हजारों वाहन, जिम्मेदार विभाग की अनदेखी पर उठे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending