Connect with us

खबर कोरबा

आयुर्वेद एवं जीवन शैली में बदलाव से हो सकता है स्वस्थ शरीर का निर्माण : कलेक्टर ..

Published

on

जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन ,

शिविर में 1140 मरीजों का रोग निदान कर पहुंचाया गया स्वास्थ्य लाभ ..

कोरबा, कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी भी डॉ. उदय शर्मा एवं डॉ. राम कुमार के नेतृत्व में आज घण्टाघर ओपन थियेटर मैदान में एक दिवसीय निःशुल्क जिला स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित कलेक्टर अजीत वसंत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन के निर्देश पर आयुष मेला/स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर आयुर्वेद पर भरोसा करने वालों के लिए लाभदायक है। शिविर में पंचकर्म पद्धति से गंभीर बीमारियों का उपचार सहित सामान्य बीमारियों की जांच एवं उपचार की व्यवस्था की गई है। आयुर्वेद पद्धति प्राचीन पद्धति है और इस पद्धति से उपचार धीरे-धीरे होकर जड़ से समाप्त करने की दिशा में भी कारगर साबित हो सकती है। इस पद्धति से उपचार कराकर बीमारी से पीड़ित मरीज लाभ उठा सकते हैं। शासन द्वारा लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखकर समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है।

इसके अलावा जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में आयुर्वेद पद्धति से उपचार की जाती है। आम नागरिकों को ऐसे शिविर तथा उपचार का लाभ उठाना चाहिए। कलेक्टर वसंत ने स्वस्थ जीवन के लिए जीवन शैली में सुधार करने तथा खान-पान में भी उचित ध्यान देने की आवश्यकता बताई है। उन्होंने आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित शिविर की सराहना करते हुए सभी की स्वस्थ जीवन की कामना की है। इस दौरान कलेक्टर ने आयुष मेला में संचालित विभिन्न गतिविधियां जड़ी-बूटी, औषधि युक्त पौधे की प्रदर्शनी, औषधि वितरण कक्ष, पंजीयन कक्ष, क्षार सूत्र चिकित्सा केंद्र, पंचकर्म चिकित्सा केंद्र तथा होम्योपैथी चिकित्सा डेस्क का अवलोकन किया।

डॉ. राजकुमार ने बताया कि आयुष मेले में कुल 1140 मरीजों का आयुष पद्धति से उपचार किया गया। जिसमें से 60 मरीजों का पंचकर्म चिकित्सा, 205 मरीजों का होम्योपैथी चिकित्सा, क्षार सूत्र पद्धति से 28 मरीज एवं प्रॉक्टोस्कोप द्वारा परीक्षण किया गया। 213 मरीजों का खून की जांच की गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में रजनीश देवांगन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव सिंह, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, आदि उपस्थित रहे। प्रातः 09 बजे से शाम 05ः30 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आम नागरिकों को स्वास्थ्य एवं आयुष पद्धति के उपचार हेतु जागरूक किया गया। आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा आहार-विहार, यम-नियम, ऋतुचर्या, दिनचर्या, रात्रिचर्या, योग का जीवन में महत्व, जीवन शैली संबंधित बीमारियां, मधुमेह, उक्त रक्तचाप, कैंसर से बचाव में योग का महत्व को विस्तार से बताया गया एवं स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए।

इस दौरान जिला आयुष अधिकारी डॉ. उदय शर्मा, डॉ, अबुल फैज, डॉ. राजकुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, डॉ. पवन कुमार मिश्र, डॉ. खुशाल पोरवार, डॉ. बसंत नेगी, डॉ. अमित कुमार जाटवर, डॉ. सपना मिश्रा, डॉ. रविकुमार राय, डॉ. पुष्पलता भगत, डॉ. नेहा मिंझ, डॉ. सीमा पाटले, डॉ. नेहा धृतलहरे, डॉ. कुमुदनीमाला डहरिया, डॉ. जितेश्वरी, डॉ. नीमा तिग्गा आदि ने आयुष मेला में सेवाएं दीं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने स्व. भरत कुमार डड़सेना को दी श्रद्धांजलि ..

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, कलार महासभा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद .. सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending