Connect with us

खबर कोरबा

आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री के प्रवचन: आत्मा की सुंदरता को महत्व दें ..

Published

on

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का जीवंत वर्णन और छप्पन भोग महोत्सव ,

सांसद ज्योत्सना महंत का कथा स्थल पर आगमन और भक्तों का उत्साह ..

कोरबा, आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री ने कोरबा में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन अपने प्रवचन में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि आजकल लोग बाहरी सुंदरता के लिए क्रीम्स और अन्य उत्पादों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि असली सुंदरता मन और आत्मा की होती है। उन्होंने उदाहरण दिया कि भगवान श्रीकृष्ण श्यामवर्ण के थे, फिर भी उनकी सुंदरता अनुपम थी।

शास्त्री जी ने कहा कि मनुष्य की पहचान उसके गुणों से होती है, न कि उसके रंग-रूप से। श्रीकृष्ण के विनम्र स्वभाव और बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे कृष्ण ने कंस का घमंड चूर किया और गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र का घमंड तोड़ा। इस दौरान छप्पन भोग महोत्सव और मटकी फोड़ की झांकी ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कथा में सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत पहुंची और ब्यास पीठ में विराजमान आचार्यश्री मृदुलकांत शास्त्री से आशीर्वाद लिया और आचार्यश्री ने उन्हें नारियल भेंट कर गमछा भी समर्पित किया और उनका अभिनंदन किया। श्रीमती ज्योत्सना महंत बैठकर घंटों तक श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया। उनके साथ महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, हरिश परसाईं, श्रीमती सपना चौहान, श्रीमती उषा तिवारी, संतोष राठौर सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए और उन्होंने आचार्यश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा स्थल पर भक्तों का उत्साह देखने लायक था, मानो भगवान श्रीकृष्ण स्वयं वहां बाल लीलाएं कर रहे हों।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के नारे से गूंजा सक्ती, भाजपा की विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब ..

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना , लोकतांत्रिक संस्थाओं की...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश ..

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा , ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता – मुख्य सचिव विकासशील .

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आधार सेचुरेशन और पारदर्शी डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष जोर, स्कूलों में चलाए जाएंगे विशेष अभियान .....

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ..

रोजगार सृजन, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश , बीजापुर जिले में...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

जनविरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी भाकपा, 15 नवंबर को जिला परिषद की बैठक ..

जंगल-जमीन का पट्टा, किसानों की अधिग्रहित कृषि भूमि की वापसी और श्रमिक-किसानों के मुद्दों पर होगा मंथन – कामरेड अनिल...

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर छात्राओं को किया जागरूक, कानूनी अधिकारों से लेकर करियर निर्माण तक दी गई जानकारी ..

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का रहा उद्देश्य .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती के खुसरु डेरा में घर के बेडरूम से 9 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने छद्म खरीददार भेजकर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद ..

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कृषक उन्नति योजना: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, धान खरीदी के बाद खाते में आएगी अंतर की राशि ..

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का प्रावधान, 2441 रुपये समर्थन मूल्य और 659 रुपये प्रति क्विंटल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending