Connect with us

खबर सक्ती ...

साइबर सुरक्षा में बच्चों की भूमिका: ‘खाखी किड्स’ अभियान की शुरुआत ..

Published

on

ट्रैफिक नियमों की शिक्षा: सुरक्षित भविष्य के लिए बच्चों को बनाया ट्रैफिक बडी ,

बच्चों में जागरूकता बढ़ाने की पहल: पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा का संदेश ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना द्वारा “खाखी किड्स” नामक एक अनूठी पहल के तहत बच्चों को साइबर और ट्रैफिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बच्चों को साइबर बडी और ट्रैफिक बडी के रूप में प्रशिक्षित किया गया।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने इस पहल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल के ज़िले के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अगर एक बच्चा जागरूक होगा, तो वह अपने परिवार, पड़ोस, मोहल्ले और गांव को भी जागरूक करेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि आधुनिक समय में टेक्नोलॉजी की जानकारी के लिए माता-पिता अक्सर अपने बच्चों पर निर्भर रहते हैं। इस स्थिति में, अगर कोई साइबर अपराधी फ्रॉड करने की कोशिश करेगा, तो बच्चे अपने माता-पिता और पड़ोसियों को सतर्क कर सकते हैं कि यह “फ़ेक है” इस तरह, ये बच्चे हमारे फर्स्ट रेस्पोंडर्स बन सकते हैं।

साइबर सुरक्षा जागरूकता के मुख्य बिंदु: –

किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP साझा न करें।
अनजान लोगों के साथ अपनी तस्वीरें साझा न करें और उनसे दोस्ती न करें।
किसी भी लालच में न पड़ें, फ्री में कुछ भी नहीं मिलता। सावधान रहें।
केवल आधिकारिक एप स्टोर से ही एप और गेम डाउनलोड करें।
अनचाहे लिंक पर क्लिक न करें, इससे आपका फोन हैक हो सकता है।
टेलीग्राम और शेयर ट्रेडिंग से सतर्क रहें।
सोशल मीडिया का उपयोग करते समय हमेशा सावधानी बरतें।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्राइवेट रखें।
अनजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी न भेजें।
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें।

ट्रैफिक सुरक्षा के मुख्य बिंदु: –

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
शराब पीकर वाहन न चलाएं और दूसरों को भी न चलाने दें।
वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग अनिवार्य है।
गाड़ी चलाते वक्त ओवरटेक न करें।
हेलमेट पहनना अनिवार्य है।
वाहन हमेशा धीमी गति से चलाएं, केवल पांच मिनट का ही अंतर होता है।
नाबालिगों को वाहन न चलाने दें।
वाहन का बीमा होना आवश्यक है।
मोटर साइकिल पर ट्रिपलिंग न करें।
दुर्घटना होने पर तुरंत 112 या 108 पर सूचना दें।

इस अभियान के अंतर्गत ग्राम हसौद के आत्मानंद अंग्रेजी और हिंदी माध्यम स्कूल में बच्चों को साइबर और ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। बच्चों ने इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लिया और भारी उत्साह के साथ पुलिस के इस इनिशिएटिव का स्वागत किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..6 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर6 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending