Connect with us

ख़बर रायपुर

संगठित समाज ही विकसित समाज की पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Published

on

मुख्यमंत्री निषाद समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन व आदर्श विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के ग्राम फुंडहर में छत्तीसगढ़ निषाद समाज के 23वें राज्य स्तरीय युवक-युवती एवं विधवा-विधुर परिचय सम्मेलन तथा आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विवाहित जोड़ियों को शुभकामनाएं दी और निषाद समाज द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि निषाद समाज द्वारा यह आयोजन बहुत अच्छा प्रयास है। सामाजिक एकता बहुत जरूरी है। समाज मे सभी बराबर होते हैं, कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। संगठित समाज से सिर्फ समाज को ही फायदा नहीं होता बल्कि समाज के साथ-साथ देश भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक उन्नति के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने समाज प्रमुखों से सभी को शिक्षा का महत्व समझते हुए शिक्षा से जोड़ने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी गुहा निषादराज के वंशज हैं, जिन्होंने श्रीराम की नौका पार कराई थी। हमारी सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से प्रभु श्रीराम के दर्शन करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना पुनः प्रारंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री ने निषाद समाज को शासन की मत्स्य पालन की योजनाओं का लाभ लेने का भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदीजी की गारंटी को हम पूरा कर रहे हैं। दो साल का बकाया धान बोनस, तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक में बढ़ोत्तरी, आवासहीनों को प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति जैसे अनेक निर्णय हमारी सरकार ले रही है और क्रियान्वित भी कर रही है। समर्थन मूल्य पर 14 नवम्बर से धान खरीदी की जा रही है। किसानों को 72 घण्टे में ही बेची गई धान की कीमत देने की व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने घोघरा नवापारा में समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गत दिनों ग्राम छरछेद में हुई घटना में निषाद समाज के पीड़ित परिवार की सहायता राशि को 10 लाख रूपए से बढ़ाकर 20 लाख रूपए करने और साथ ही पीड़ित परिवार के चार बच्चों को 18 वर्ष होते तक प्रतिमाह 4 हजार रूपए की भी सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के 2 युवाओं को कलेक्टर दर पर नौकरी दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री साय ने निषाद समाज के सब-इंस्पेक्टर पद पर चयनित 10 युवाओं को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर विधायक कुंवर सिंह निषाद, विधायक मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर एम आर निषाद, सुरेश धीवर सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़6 घंटे ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending